Home Fashion City-Trend मैटेलिक कलर्स को ऐसे करें अपने डेली स्टाइल में ऐड

मैटेलिक कलर्स को ऐसे करें अपने डेली स्टाइल में ऐड

Pic Credit: Instagram

बॉलीवुड स्टार्स पर इन दिनों मैटेलिक कलर्स का क्रेज चढ़ा हुआ है। मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई एक्ट्रेस इन दिनों मैटेलिक कलर्स की ड्रेस के साथ स्पॉट हो रही हैं। बॉलीवुड स्टार बेशक मैटेलिक कलर्स को अपने फैशन का हिस्सा बनाएं, लेकिन जनरल वुमन्स में इस कलर को लेकर अक्सर ही कंफ्यूजन बनी रहती है।

जनरल वुमन्स अक्सर ये सोचती हैं कि कहीं मैटेलिक कलर उनके लुक को ओवर न कर दें। अगर आपके मन में भी इसी तरह की कोई परेशानी चल रही है तो आज हम आपको मैटेलिक्स को अपने लुक में ऐड करने के कुछ अमेजिंग आईडियाज शेयर कर रहे हैं…

ड्रेस
मैटेलिक कलर की खासियत ही यही है कि ये लुक को स्टनिंग बना देते हैं। हालांकि, मैटेलिक कलर की ड्रेस को कैरी करते वक्त थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत होती है। मैटेलिक कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाने के लिए आप मलाइका अरोड़ा खान से आइडिया ले सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मैटेलिक कलर की ड्रेस को पहनते वक्त ध्यान रहे कि इसके साथ ब्राइट कलर्स को शूज या पर्स के तौर पर ऐड न करें। आइडिया के तौर पर सिल्वर पैंट के साथ व्हाइट शर्ट या टॉप कैरी कर सकती हैं। वहीं गोल्ड के साथ ब्लैक को मैच किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

फुटवियर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hotter Shoes (@hottershoes)

मैटेलिक को फुटवियर में रूप में कैरी करना आपको स्मार्टलुक देता है। मैटेलिक शूज, हाई बूट्स अगर आप सर्दियों के मौसम में कैरी करती हैं तो ये आपके आउटफिट में चार चांद लगा देंगे। मैटेलिक फुटवियर को कैरी करते ध्यान रहे कि सटल कलर्स के साथ ही इसे पहनें।

बैग

अगर आप मैटेलिक कलर की ड्रेस, शूज पहनने में कंफर्टेबल नहीं है तो इसे बैग के तौर पर अपने लुक में ऐड कर सकती हैं। आप आउटफिट के हिसाब से ब्लैक, सिल्वर, रेड मैटेलिक बैग को कैरी कर सकती हैं।

Previous articleगिनीज और लिम्का बुक में दर्ज है पलक मुच्छल का नाम
Next articleवक़्त रहते इन 6 तरीकों से रोके डार्क सर्कल्स ?