Home Fashion City-Trend समर वॉर्डरोब में शामिल करें ये समर फ्रेंडली फैब्रिक्स

समर वॉर्डरोब में शामिल करें ये समर फ्रेंडली फैब्रिक्स

गर्मियों में कूल दिखना ही नहीं, कूल रहना भी है ज़रूरी

गर्मी चाहे कितनी ही बढ़ जाए हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के काम नहीं रुक सकते। किसी को ऑफिस जाना है तो किसी का स्कूल या कॉलेज। हर दिन परफेक्ट दिखना भी ज़रूरी है। गर्मी कितनी ही बढ़ जाये पर फिर भी हम लड़कियां अपने लुक्स और स्टाइल के साथ समझौता नहीं कर सकती। गर्मियों में अगर आप परफेक्ट दिखना चाहती है सबसे पहले चुने आरामदायक और शरीर को ठंडा रखने वाले कपड़े से बने ऑउटफिट।

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दुनिया भर में सबसे ज़्यादा किया जाता है इन कपड़ो का इस्तेमाल :

गर्मियों के मौसम में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा सूती कपड़ो का इस्तेमाल किया जाता है। सूती कपडे आरामदायक होते है। पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। बहुत ही टिकाऊ फैब्रिक होता है। इसके अलावा लिनन और खादी के कपड़े गर्मी के सबसे गर्म दिनों में आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

आप गर्मियों के इस मौसम में जॉर्जेट, क्रेप, शैम्ब्रे और विस्कोस फैब्रिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस मौसम में महिलाएं लाइटवेट और शीर दिखने वाले ऑर्गेंज़ा, शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक के टॉप, साड़ी और सूट सलवार पहनना भी खूब पसंद करती हैं।

https://www.instagram.com/p/CeaXIPmN-6x/?utm_source=ig_web_copy_link

डेनिम से बने लाइटवेट शैम्ब्रे फैब्रिक भी यंग जनरेशन को खूब पसंद आ रहा है। ये फैब्रिक न आपको सिर्फ कूल दिखने में मदद करता है बल्कि कूल रहने में भी मदद करता है।

 

 

 

 

Previous articleMandakini to make her Comeback through Music Video directed by Sajan Agarwal
Next article6 Ways To Hydrate Your Skin From The Inside-Out This Hot Summer : Meeta Madhok
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in