बसंत सुहावना मौसम गवाह है कड़कड़ाती ठंड की विदाई का। इस सीज़न में हर किसी को खूब भाता है एक रंग।
ये रंग प्रतिक है सूरज की रोशनी का, ख़ुशी और आनंद का। सिर्फ इतना ही नहीं इस रंग को सकारात्मकता, सम्मान और ज्ञान का भी प्रतिक माना जाता है।
जानते हैं कौन सा है ये रंग ?
चटक पीला रंग। शुद्धि और सोंदर्ये की निशानी होता है पीला रंग। इस वसंत के सीज़न में अगर आपने पीला नहीं पहना तो क्या पहना। हमारे इस पोस्ट में देखिये फैशन स्ट्रीट के सबसे लेटेस्ट लुक ख़ास इस सीज़न के लिए।
पीला रंग सच में ज़िंदगी से भरपूर रंग है। इसका अंदाजा आप सोनम कपूर के इस लुक से लगा सकते हैं।
ज़िंदगी में सबकुछ परफेक्ट हो या न हो पर ऑउटफिट को परफेक्ट बनाया जा सकता है। पीले रंग में ग्लैमरस दिखना कोई शिल्पा शेट्टी से सीखे।
सभी रंगों में से पीला सबसे चमकदार है। यह वह रंग है जो किसी अन्य रंग की तुलना में हमारा ध्यान आकर्षित करता है
सिर्फ हमारी ही नहीं, हर संस्कृति में पीला रंग धूप, खुशी और गर्मी का प्रतिनिधित्व करता है
पीला रंग जहाँ आपको एक आत्म-निर्भर रूप देता है वहीँ आपके आत्म-सम्मान को उभरता है।
View this post on Instagram
अपने वीकेंड को और भी ब्राइटर यानि उज्जवल बनाइये आहना कुमार की तरह पीले रंग के साथ।










