
साल का मोस्ट अवेटेड त्योहार राखी आ चुका है और एक बार फिर मौका है अपने ट्रेडिशनल, एथनिक ड्रेसेज को अलमारी से बाहर निकालकर उन्हें कैरी करने का। जाहिर सी बात है राखी है तो फैमिली, रिश्तेदार घर पर आएंगे ही और आप चाहती हैं वो लोग आपके लुक्स की तारीफ करें तो इस रक्षाबंधन आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के लुक्स को फॉलो कर सकती हैं। सारा अली खान के एथनिक ड्रेसेज की खास बात ये है कि वो आसानी से कैरी भी किए जा सकते हैं और बाद में रीयूज भी हो सकते हैं।
View this post on Instagram
राखी पर आपको अगर कुछ सिंपल पहनने का मन है तो आप सारा के इस लुक से इंस्पायर हो सकती हैं। इस लुक में सारा ने कुर्ती और सलवार के साथ ट्रेडिशनल जूतियों को कैरी किया है।
View this post on Instagram
रक्षाबंधन पर आपको सिंपल लुक चाहिए तो सारा अली खान का व्हाइट इंडियन ड्रेस अवतार बेस्ट है। इस ड्रेस के साथ आप चाहे तो सिल्वर जूलरी और बिंदी कैरी करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सारा अली खान का ये अवतार उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो सिंपल लुक में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं।
रक्षाबंधन पर अगर आप सिंपल नहीं बल्कि थोड़ा सा हैवी लुक कैरी करना चाहती हैं तो सारा अली खान की तरह मल्टीकलर आउटफिट पहन सकती हैं। इस लुक को कैरी करते वक्त ध्यान रहे कि ज्यादा हैवी जूलरी न कैरी की जाए।










