
श्रद्धा दास ने बॉलीवुड के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसे अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया है। वह आर्य 2 (2009), लाहौर (2010) और सनम तेरी कसम (2016) जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। आर्य 2, डायरी और नागवल्ली जैसे कई सीक्वल में अभिनय करने के बाद श्रद्धा दास को “सीक्वल क्वीन” के नाम से जाना जाने लगा।
श्रद्धा दास का एयरपोर्ट लुक हमेशा ही काफी सिंपल और एलेगेंट होता है। एयरपोर्ट लुक की बात हो तो श्रद्धा दास ज़्यादातर आरामदायक स्टाइल ही पसंद करती हैं। सफ़ेद टॉप और ब्लू जींस के साथ पिंक कलर के कीमोनो ड्रेस में श्रद्धा दास ग्लैमरस दिख रही थी। श्रद्धा दास का ये पिंक लॉन्ग केप श्रग स्टाइल भी उनकी फैंस को काफी पसंद आया। क्यूंकि उनके इस लुक को लड़कियां न सिर्फ एयरपोर्ट लुक बल्कि डे आउट लुक के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
बेबी पिंक कलर आपको बहुत डेलिकेट और एलिगेंट दिखने में मदद करता है। श्रद्धा दास के इस स्टाइल को अवनि प्रताप गुंबर ने पूरा किया। श्रद्धा का खूबसूरत रैप जैकेट एक हैंडक्राफ्टेड स्टोर जोड़ी (thejodilife) से लिया हुआ है।
उन्होंने एक सिंपल और एलिगेंट नैक पीस पहना हुआ है जो चीनू कला से लिया है। इस लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए मैकअप हरेश्वर पाटील किया और बालों को गौरी पाटील ने संवारा है।
पिंक कलर की ड्रेसेज ज्यादातर महिलाओं को पसंद होती हैं। इस रंग को खासतौर पर महिलाओं का रंग माना जाता है। यहां देखे लाजवाब फोटोज. . .
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram










