Home Fashion Celebs-Style फेस्टिवल सीजन में रश्मि देसाई ने अनारकली सूट में दिए फैशन गोल्स

फेस्टिवल सीजन में रश्मि देसाई ने अनारकली सूट में दिए फैशन गोल्स

Pic Credit/@imrashamidesai

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) अपनी स्टाइल और फैशन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। रश्मि का वेस्टर्न लुक हो या इंडियन अवतार फैंस को पसंद आता ही है। लेटेस्ट फोटोशूट में रश्मि देसाई ने इंडियन आउटफिट में फेस्टिवल सीजन के लिए नए फैशन गोल्स दिए हैं। रश्मि ने अपने सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर किया है, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस रश्मि देसाई पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं।

नए अवतार में रश्मि ने जो पीले रंग का सूट पहना था, वो अनारकली पैटर्न में था। इस अनारकली सूट में वेस्टलाइन पर फिटेड डिटेलिंग दी गई थी, जिसमें रश्मि की टोन्ड ऐब्डमन हाईलाइट हो रही थी। इस अनारकली सूट में स्ट्रैपी स्लीव्स दी गई थी। वहीं रश्मि ने अपने इस सूट के साथ लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

अनारकली ड्रेस के साथ इंडियन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए रश्मि ने कानों में मल्टीकलर के बड़े-बड़े ईयररिंग्स, गोल्ड चेन को कैरी किया था। माथे पर बिंदी रश्मि के इस फेस्टिवल लुक में खूबसूरती को बढ़ा रही थीं।

येलो अनारकली से पहले रश्मि ने डार्क ब्लू कलर के सूट में फोटोशूट करवाया था। रश्मि के ये सूट लुक्स से हर वो लड़की इंस्पायर हो सकती है जो फेस्टिवल सीजन में इंडियन वियर तो कैरी करना चाहती है, लेकिन हैवी साड़ी या लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं।

फेस्टिवल सीजन के लिए आप रश्मि के इन लुक्स से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं…

Previous articleरिसर्च : स्‍ट्रोक के खतरे को कम करता है केला
Next articleLakme Fashion Week 2021: शो स्टॉपर बनीं करीना, सोहा, दिया मिर्जा