Home Fashion Celebs-Style Rakhi Special: निया शर्मा के 5 एथनिक लुक्स

Rakhi Special: निया शर्मा के 5 एथनिक लुक्स

रक्षाबंधन का त्योहार हम लेडीज के लिए बहुत ही स्पेशल होता है। सिर्फ इसीलिए नहीं कि इस दिन भाई के साथ प्यार और बॉन्डिंग बढ़ेगी बल्कि इसलिए कि हमें तैयार होने का मौका मिलेगा। तो इस राखी आप क्या पहनने वाली हैं? सूट, लॉन्ग ड्रेस, अनारकली या फिर स्पेशल एथनिक?

जी हां स्पेशल एथनिक यानि की साड़ी। ड्रेस और बाकि चीजों का ट्रेंड बेशक पुराना हो जाए लेकिन साड़ी का ट्रेंड न तो कभी खत्न होता है और न ही पुराना होता है। इस राखी साड़ी पहनने के लिए आप टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं निया शर्मा के 5 बेहतरीन एथनिक लुक्स, जिन्हें फॉलो कर आप भी बेहद स्टाइलिश दिखेंगी।

लुक-1

राखी के त्योहार पर अगर आप कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो निया शर्मा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में निया ने वाइब्रेंट कलर की साड़ी के साथ सिंपल व्हाइट ब्लाउज को कैरी किया है। लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए निया ने होठों को लाइट मैट लिप्सटिक और जूड़े के साथ कैरी किया है।

लुक-2

लाइट वेट वर्क साड़ी हर फंक्शन के लिए बेस्ट मानी जाती है, लेकिन राखी के मौके पर आप इसे कैरी करना चाहती हैं तो निया के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। निया ने सिंपल व्हाइट साड़ी जिस पर गोल्डन वर्क है उसे स्लीवलैस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। लुक को बोल्ड दिखाने के लिए निया ने होठों को डार्क रेड लिप्सटिक से कंप्लीट किया। साथ ही हैवी इयरिंग के साथ मैचिंग वाले बड़े डैंगलर्स पहने हैं, जो उनके इस लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।

लुक-3

निया शर्मा का रेड साड़ी लुक लड़कियों के लिए बेस्ट है जो शादी के बाद पहली बार अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर जा रही हैं। इस लुक में निया ने सिंपल सी रेड साड़ी को हैवी ब्लाउज और बोल्ड झुमकों के साथ कैरी किया है। वहीं, रेड बिंदी लुक को कंप्लीट कर रही है।

लुक-4

निया शर्मा का सिंपल साड़ी अवतार भी काफी स्टाइलिश है। अब इस रेलो साड़ी और स्ट्रिप ब्लाउज को ही देख लीजिए। निया शर्मा का ये लुक उन लड़कियों के बेस्ट है जो ज्यादा हैवी साड़ी और जूलरी को कैरी करने से बचती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए निया ने बोल्ड आई मेकअप और झुमको का यूज किया है।

लुक-5

इस रक्षाबंधन आप ब्लैक में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो निया के ओवरऑल ब्लैक लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां निया ने ब्लैक कलर की शियर साड़ी पहनी है और साथ में नूडल स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहना है।

Previous articleराखी पर ट्राई करें सारा अली खान से एथनिक लुक्स
Next articleहैप्पी रक्षा बंधन: सेलेब्स ने की रक्षा बंधन के बारे में बात