Home Fashion Celebs-Style प्रीति झंगियानी से ले वेडिंग ड्रेस अप इंस्पिरेशन

प्रीति झंगियानी से ले वेडिंग ड्रेस अप इंस्पिरेशन

छुई मुई सी तुम लगती हो, ये खूबसूरत गाना और प्रीति झंगियानी की वो मासूम अदाएं किसे याद नहीं होगी ? मोहब्ते फिल्म से अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली प्रीति झंगियानी एक लम्बे समय के बाद फिर से लाइमलाइट बटोर रही हैं अपने क्लासी लुक्स और स्टाइल से।

हाल ही में एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। चटक लाल रंग की साड़ी में प्रीति झंगियानी बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं।

हर महिला के व्यक्तित्व में थोड़ा सा लाल रंग होता है। हमें बस इसे बाहर लाना होगा! – इस फोटो कैप्शन पर भी प्रीति झंगियानी को जमकर तारीफ मिल रही है।

मेकअप आर्टिस्ट उदय शिराली के ब्रश की तारीफ करनी भी बनती है उन्होंने प्रीति झंगियानी को परफेक्ट इवनिंग पार्टी लुक दिया है। रेड साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक, ब्लैक बोल्ड आईज प्रीती के स्टाइल को बखूबी सवार रही है।

हेयर स्टाइलिस्ट साजन थापा ने अपने पसंदीदा हेयर स्टाइल यानि खुले बालों में लाइट कर्ल से प्रीति झंगियानी के लुक को फिनिशिंग टच दिया है। जिसकी वजह से प्रीती ज़्यादा ग्लैमरस लग रही हैं।

आप भी देखिये प्रीती की ये तस्वीरें।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preeti Jhangiani (@jhangianipreeti)

Previous articleअविका गौर के सॉफ़्ट कलर्स आउटफ़िट्स को बनाएं वॉर्डरोब का हिस्सा
Next articleसोशल मीडिया की लत-अपने फोन को न लेने दें परिवार की जगह