
Ashu Das
घर हो, शॉपिंग हो हम लेडीज हमेशा सिंपल और ऐसे कपड़े पहनने की चाह रखती हैं जो कंफर्टेबल हो। जब बात कंफर्ट की आती है तो इन दिनों आपके अंदर से क्या आवाज आती है। जाहिर सी बात है डेनिम, टी-शर्ट, टॉप। लेकिन कब तक वही बोरिंग से दिखने वाले कपड़ों को आप कैरी करेंगी अगर आप भी डेनिम और टी-शर्ट में खुद को अच्छा लुक देना चाहती हैं तो तो ये हैं आपके लिए फैशन इंस्पो
जाह्ववी कपूर
जल्द ही फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार जाह्ववी कपूर की तरह आप भी क्रिस-क्रास पैन्ट के साथ व्हाइट कलर की शर्ट कैरी कर सकती हैं। अगर आप इन कपड़ों के साथ बैग लेना चाहती हैं तो सबसे हटकर ब्लू या यलो कलर को चूज करना बेहतर है।
जरीन खान
कुछ लड़कियों में ब्लैक कलर को पहनने का क्रेज होता है। ऐसे में आप जरीन की तरह ब्लू डेनिम के साथ टी-शर्ट और जैकेट कैरी कर सकती हैं। ब्लैक पहनने के बाद रेड लिपिस्टिक लगाना ज्यादा अच्छा है।











