Home Fashion Celebs-Style स्लिट ड्रेस में छाया जैस्मिन भसीन का जादू

स्लिट ड्रेस में छाया जैस्मिन भसीन का जादू

जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना नया फोटोशूट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झिलमिलाती मस्टर्ड स्लिट ड्रेस में जैस्मीन भसीन की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। जैस्मीन भसीन का ये नया स्टाइल उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।

हाई हील्स, ना के बराबर ज्वेलरी और वेवी हेयर स्टाइल में जैस्मीन का लुक देख हर कोई जम कर उनकी तारीफ कर रहा है।

इस येलो सनशाइन ड्रेस में जैस्मिन के मेकअप की बात करें तो ड्रेस से मेकअप को काफी लाइट रखा गया। ताकि ड्रेस में जैस्मिन की ख़ूबसूरती खुल कर शाइन कर सके और वैसे भी कहते हैं न जिंदगी एक पार्टी है, तो ऐसे ही कपड़े पहनो।

जैस्मिन भसीन का नया लुक देख सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि अली गोनी भी दीवाने हो गए। अली ने जैस्मिन की इस तस्वीर के लिए कमेंट में लिखा खास नोट भी लिख डाला। अली गोनी ने तस्वर के नीचे कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी बना जैस्मिन की तारीफ की।

Previous articleइयरिंग्स स्टाइल करने के कुछ खास तरीके
Next articleफॉर्मल वियर में देखें श्रद्धा दास का सुपर स्लीक और स्मार्ट लुक