किसने सोचा था बिग बॉस के घर से बाहर निकल कर एली अवराम की सादगी हर किसी के दिल में घर कर जाएगी। एली अवराम बेशक एक्टिंग में बड़े परदे पर उतना कमाल नहीं कर पाई पर अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट की वजह से हमेशा खबरों में रहती हैं। खासकर अपने देसी स्टाइल को वजह से। हो भी क्यों न, एक विदेशी महिला को देसी इंडियन लुक और कपड़ों में देखने का अपना ही अंदाज है ।
पीली साड़ी में एली अवराम एक दम नही नवेली दुल्हन जैसी दिख रही हैं।
और ये है एली अवराम का सबसे कातिलाना अंदाज।
कजरारी आंखे और माथे पर बिंदी। पूरा देसी स्टाइल।
दुल्हन के इस लिबाज़ में एली एक असली भारतीय दुल्हन लग रही हैं ।
एक फेमस वेडिंग मैग्जन के लिए किए गए इस फोटोशूट की लोगों ने जमकर तारीफें की। हेवी दुल्हन के लहंगे में एली अवराम किसी आसमान से उतरी हूर से कम नहीं लग रही हैं।










