निऑन कलर एक बार फिर से फैशन स्ट्रीट की शान बन गया है। अगर आप किसी ख़ास दिन के लिए ब्राइट और बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो निऑन कलर ज़रूर ट्राई करें।
निऑन कलर न सिर्फ आपको एक बोल्ड लुक देता है बल्कि आप इससे पहन कर सुपर कॉंफिडेंट भी लगती हैं।
कैसे पहने निऑन कलर ?
आपकी मदद के लिए हमने आपके लिए चुने हैं सेलिब्रिटीज के कुछ बहुत ही ख़ास इंस्टा लुक , जिन्हे हम आपके साथ अपनी इस पोस्ट में शेयर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Bride of @therealarmaanjain at her mehendi ceremony #anissamalhotra #armaanjain #bollywoodwedding
निऑन कलर में ब्राइड। जी हाँ ये ब्राइड हैं अरमान जैन की। जो करिश्मा और करीना की बुआ के बेटे है। एक ब्राइड को अपनी मेहँदी संगीत की सेरामनी पर इस कलर में शाइन करते देखना हर किसी को भा गया।
हाउस ऑफ़ मसाबा का ये स्टाइल देख कर आप बखूबी समझ गई होंगी की निऑन और ब्लू सच में एक आकर्षक कॉम्बिनेशन है।
पिंक और निऑन कलर कॉम्बिनेशन आप भी पा सकती हैं जाह्नवी कपूर की तरह प्रीटी यंग और स्टन्निंग लुक।
सिर्फ पिंक ही नहीं निऑन, सफ़ेद रंग के साथ भी काफी हॉट लुक देता है।
अगर आप इलेक्ट्रिक स्टाइल पाना चाहती हैं तो निऑन कलर को इस तरह से भी ट्राई कर सकती हैं। टिप टू टो निऑन ड्रेस में आन्या पांडेय सच में डार्लिंग लग रही हैं।
बोल्ड और कलरफुल लुक के लिए आप निऑन टॉप के साथ ब्लू जीन्स या ब्लू बॉटम भी ट्राई कर सकती हैं।
लेडी बॉस लुक पाने ले लिए ज़रूरी नहीं है की आप हमेशा ब्लैक, ब्लू या ग्रे कलर चुने। मलाइका अरोरा का ये लेडी बॉस लुक देखकर आप एक बार फिर सोच सकते हैं। कि आपको कौन सा कलर पहनना है।










