Home Fashion Celebs-Style मौनी रॉय के 5 परफेक्ट ऑउटफिट ऑफिस एंड पार्टी के लिए

मौनी रॉय के 5 परफेक्ट ऑउटफिट ऑफिस एंड पार्टी के लिए

5 Perfect Outfits Of Mouni Roy For Office And Party
5 Perfect Outfits Of Mouni Roy For Office And Party

टीवी शो नागिन से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी रॉय अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. पार्टी हो, सिंपल आउटफिट हो या फिर बीच सेशन मौनी रॉय को शायद ही कभी कोई फैशन ब्लंडर करते देखा गया हो. मौनी के आउटफिट कलेक्शन की खास बात ये है कि इसे किसी भी मौके पर रीक्रिएट किया जा सकता है. अगर आप वर्किंग वुमन हैं या फिर दोस्तों की पार्टी में जाने से पहले कपड़ों को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो मौनी रॉय के लुक्स को फॉलो कर सकती हैं और उसमें अपना ट्विस्ट ऐड करके सबको इंप्रेस कर सकती हैं. आइए देखते हैं मौनी रॉय के कुछ लुक्स जो आसानी से कैरी किए जा सकते हैं…

पार्टी पावर

ब्लैक पार्टी के लिए बेस्ट कलर माना जाता है . ब्लैक ड्रेस न सिर्फ लुक को हाईलाइट करती है बल्कि परफेक्शन देती है और अगर ये मौनी की ड्रेस की तरह शिमरी और ग्लिटरी हो बेस्ट है. इस तरह की ड्रेस पार्टी में कैरी करेंगी तो हर किसी की निगाहें सिर्फ आप पर ही होंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

अगर आप प्योर ब्लैक ड्रेस को कैरी नहीं करना चाहते हैं तो मौनी रॉय की तरह ब्लैक के साथ ग्लोडन को मिक्स मैच करके कैरी कर सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

को-ऑर्ड सेट्स

को-ऑर्ड सेट्स न सिर्फ ट्रेंडी हैं, बल्कि हाई कंफर्ट होते हैं. को-ऑर्ड सेट्स की सबसे खास बात ये है कि ये डेली वेयर, ऑफिशियल लुक और वेकेशन्स में भी आसानी से कैरी किए जा सकते हैं. आप चाहे तो सिंपल को-ऑर्ड सेट्स को कैरी कर सकती हैं या मौनी रॉय की तरह फंकी प्रिंट वाला को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बेसिक कंफर्ट वॉर्डरोब

डेनिम और बेसिक शर्ट के बिना किसी भी लड़की का बेसिक कंफर्ट वॉर्डरोब अधूरा है और इस बात को मौनी रॉय भी मानती हैं. मौनी रॉय अक्सर डेनिम के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं. मौनी का हाई-वेस्ट, वाइड डेनिम्स और स्ट्राइप्ड शर्ट का कॉम्बो काफी स्टाइलिश है. ये लुक न सिर्फ कंफर्ट देता है बल्कि स्टाइलिश भी बनाता है. आप चाहे तो इस लुक को स्नीकर्स के साथ कैरी करके कैजुअल बनाइए या फिर हील्स के साथ ऑफिशियल. आप चाहे तो इसके साथ लाइट वेट ज्वैलरी ट्राई कर सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

देसी स्वैग

व्हाइट और ब्लू पेज़ली कॉटर सूट समर और मानसून सीजन के लिए परफेक्ट आउटफिट है. ऑफिस, पार्टी या फिर दोस्तों के साथ ब्रंच और शॉपिंग जैसे कई मौकों पर भी इस तरह का लुक कैरी किया जा सकता है. ये सूट आपको कंफर्ट और स्टाइल दोनों देता है. आप चाहे तो इस ड्रेस के साथ ट्रेंडी जूलरी और मोजड़ी कैरी कर सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

Previous articleसुभद्रा कुमारी चौहान – असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली पहली महिला
Next articleमानसून में इन तेलों में पकाएं खाना, होगा डाइजेशन सिस्टम मजबूत