
कोरोना वायरस के बीच लोग मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहने के लिए योग और जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। योगा क्लास, जिम जाते वक्त लड़कियां अपने आउटफिट्स, चाहे वो इनरवियर्स हों, शूज हों या फिर हेयरबैंड तक पर ध्यान देती हैं। ठीक वैसे ही अपने हेयरस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है।
जिम में हेयरस्टाइल न सिर्फ लुक को एन्हॉन्स करते हैं, बल्कि वर्कआउट को भी ईजी बनाते हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बार जिम लुक में आप हाफ अप एंड डाउन हेयरस्टाइल वर्क आउट में परेशानी खड़ी कर सकता ही है साथ ही आपके लुक को खराब करता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स से इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल्स, जिन्हें आप जिम और योग प्रैक्टिस के दौरान आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
View this post on Instagram
पोनीटेल
जिम के लिए पोनीटेल हेयरस्टाइल को सबसे बेस्ट माना जाता है। इसे बनाने में कम समय लगता है और ये आपके लुक को परफेक्ट बनाता है। पोनीटेल बनाने के लिए बालों को ब्रश करें और हाथों से बालों को पीछे ले जाते हुए टाइट चोटी बनाएं। अगर आपके बाल आगे से छोटे हैं तो आप क्लिप से उसे फिक्स कर सकती हैं।
View this post on Instagram
ब्रेडेड पोनीटेल
जिम और योगा के लिए पोनीटेल हेयरस्टाइल को बेस्ट माना जाता है। हालांकि कई बार पोनीटेल हेयरस्टाइल बोरिंग हो जाती है ऐसे में आप ब्रेडेड पोनीटेल बना सकती हैं। इसमें भी एक चिक पाने के लिए आप टू ब्रेडेड पोनीटेल बनाएं। जैसे सारा अली खान ने बनाई है।
View this post on Instagram
लो बन हेयरस्टाइल
जिम और योगा क्लास सुबह होती है ऐसे में जल्दी से तैयार होने के लिए आप लो बन हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। लो बन हेयरस्टाइल में सारे बाल एक साथ बंध जाते हैं, इसलिए वर्कआउट के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। लो बन बनाने के लिए बालों को एक से दो बार ब्रेश करें और फिर बालों को पीछे ले जाकर पहले लो पोनीटेल बनाएं। इसके बाद बालों को ट्विस्ट करते हुए बन बनाएं।
View this post on Instagram
पोनीटेल चोटी
जिम में कई बार ऐसा होती है कि लड़कियां पोनीटेल तो बना लेती हैं लेकिन जल्दी ही बाल ढीले पड़ जाते हैं और लुक बिगड़ जाता है, ऐसे में आप पोनीटेल चोटी ट्राई कर सकती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की तरह पोनीटेल चोटी बनाने के लिए सिंपल पोनीटेल बनाइए और फिर बालों को चोटी की तरह गूथ लीजिए।










