
त्यौहार हमारे जीवन बहुत ही ख़ास दिनों में गिने जाते हैं। त्यौहारों पर हर कोई परफेक्ट और स्टाइलिश दिखना चाहता है। हो भी क्यों ना, आखिर साल के बाकी दिन तो जीन्स, टॉप, शर्ट या सिंपल कुर्ता सलवार में निकल जाते हैं।
त्यौहार पर हर लड़की चाहती है एक ऑउटफिट, मैचिंग ज्वेलरी और परफेक्ट हेयर स्टाइल। तो चलिए परेशानी किस बात की है हम है न आपकी मदद के लिए।
अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो नवरात्री की पूजा के समय कोई लाइट वेट सारे भी पहन सकती है। हल्के फेब्रिक की साड़ी को पहनना आसान होता है।
View this post on Instagram
साड़ी के साथ आप भी माधुरी दीक्षित की तरह मैचिंग इयरिंग पहनना भूले। बात करें साड़ी के साथ हेयर स्टाइल की तो आप हाफ खुले बाल, जुड़ा या फैंसी चोटी भी बना सकती हैं।
View this post on Instagram
इस साल नवरात्रि सबसे चमकीले और जीवंत रंगों में से एक ‘पीला’ के साथ शुरू हो रहा है। पीला रंग खुशी और ऊर्जा का प्रतीक है। नवरात्रि के पहले दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं जिन्हें पार्वती या शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। पीला रंग हमें साहस और करुणा प्रदान करता है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस डेज़ी शाह का ये पीले रंग का ड्रेस भी नवरात्री लुक के लिए परफेक्ट है। खुले बाल, लाइट मेकअप और ऑक्सीडाइज़ ज्वेलरी। बिना ज़्यादा मेहनत के आप इस लुक को कॉपी भी कर सकती हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस रकुल प्रीत का ये पिंक साड़ी लुक भी आप ट्राई कर सकती हैं। इस लुक के हाईलाइट पॉइंट्स हैं रकुल के पिंक एलीगेंट इयरिंग और पिंक आई शेड। जो रकुल को काफी क्लासी और साफ़ सुथरा लुक दे रहा है।
View this post on Instagram
त्यौहार पर रानी जैसा दिखना है तो फॉलो भी दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे को करना पड़ेगा। ऐश्वर्या राइ बच्चन के इस लुक से प्रेरणा लेकर भी आप अपने फेस्टिवल लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
View this post on Instagram










