
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इंडियन ड्रेस को कैसे कैरी करना है ये बखूबी जानती हैं। लॉन्ग हैवी सूट हो या फिर शॉर्ट्स और क्रॉप्ड टॉप जान्हवी का फैशन सेंस पारंपरिक और कैजुअल दोनों तरह के स्टाइल में सबसे हटकर है। इस फेस्टिवल सीजन में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्ववी ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या मैं 50 के दशक में हमेशा के लिए जीने का बहाना कर सकती हूं?’
इन तस्वीरों में जान्हवी ने पिच रंग की खूबसूरत सी सिंपल साड़ी पहनी हुई है। ये पिच कलर की साड़ी जान्हवी को रेट्रो लुक दे रही है। नवरात्रि, दीवाली, भाई-दूज, करवाचौथ समेत हर फेस्टिवल के लिए जान्हवी का ये पारम्परिक लुक परफेक्ट है।
View this post on Instagram
लाइट कलर की पिच साड़ी को जान्हवी ने झिलमिलाती कढ़ाई वाली सिल्वर ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जान्हवी का डीप वी नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा है।
View this post on Instagram
सिंपल लुक को ग्लैमरस दिखाने के लिए जान्हवी ने हैवी गोल्डन और ग्रीन कलर के ईयरिंग्स को कैरी किया है। साड़ी के साथ इस लुक में जान्हवी ने मेकअप को भी प्लेन रखा है। जान्हवी ने आंखों को बोल्ड लाइनर के साथ कंप्लीट किया है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार जान्हवी कपूर फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आई थीं। 2021 में जान्हवी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, वो ‘गुड लक जेरी’, करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के जरिए लोगों को एंटरटेन करने वाली हैं।










