दीपिका कपूर दिल्ली एनसीआर की एक प्रतिष्ठित टैरो रीडर, न्यूमरोलॉजिस्ट, क्रिस्टल हीलर के अलावा, एक आशावादी प्रतिष्ठित कॉउंसलर भी हैं। दीपिका कपूर को ये नाम और फेम उनके काम, मेहनत, सटीक भविष्यवाणी और उनके बहुत ही सौम्य स्वाभाव के कारण मिला है। फैशन वर्ल्ड में प्रोफ़ेशनल कोर्स करने वाली दीपिका कपूर का टैरो और न्यूमरोलॉजी की इस दुनिया से जुड़ना एक बहुत ही दिलचस्प कहानी बयां करता है।

“किसी काम को शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती, अगर आप अपने हुनर को पहचानेंगे, खुद पर विश्वास करेंगे तो दुनिया भी आपका विश्वास करेगी ” ये सिर्फ चंद शब्द नहीं है बल्कि दीपिका कपूर की ज़िंदगी से जुड़ा एक बहुत ही अहम् हिस्सा भी है। यही वो सोच थी जिसपर अमल करते हुए शादी के कई साल बाद दीपिका कपूर टैरो और न्यूमरोलॉजी से जुड़े इस जगत में शामिल हुईं।
दीपिका कपूर ने दिल्ली स्कूल ऑफ़ ऑकल्ट साइंस से प्रोफ़ेशनल कोर्स किया। और घर और परिवार के लिए प्रिडिक्शन शुरू किये जो सटीक निकलने लगे। इसके बाद क्या था परिवार, दोस्त और रिश्तेदार उनकी प्रिडिक्शन के मुरीद हो गए। जिसके बाद उनकी बेटी के कहने और स्पोर्ट से उन्होंने इस विद्या के ज़रिये लोगों को भविष्य के लिए सलाह देना शुरू का दिया।











