
शायद आप नहीं जानते पर मेथी दाने में काफी बड़ी मात्रा में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथीनरी मौज़ूद होता है जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में बहुत मददगार है। 4 से 5 चम्मच मेथी दाना के पेस्ट में दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और बालों में 20 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद शैंपू से साफ कर लें। अगर आप इस नुस्खे को 6 महीने तक लगातार फोलो करते हैं तो आप खुद अपने बालों में घनापन महसूस करेंगे।
2 टेबलस्पून जीरा पाउडर और 1 अंडे की सफ़ेदी लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में अच्छे से लगाकर सूखा लें। सूखने का बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इस नुस्खे को हफ़्ते में एक से दो बार दोहराएं।
प्याज़ का रस भी लंबे, घने और चमकीले बाल पाने में बहुत मददगार है। प्याज़ सुल्फरयुक्त होता है। इसलिए ये बालों को बढ़ाने में मददगार है। दो बड़े प्याज़ का रस निकल लें और फिर उसे बालों में 30 मिनट तक लगा कर रखें और बाद में शैम्पू से धो लें।










