Home Beauty Skin Care क्यों होती है होठों पर लिप बाम लगाने की आवश्यकता ?

क्यों होती है होठों पर लिप बाम लगाने की आवश्यकता ?

makeup lipstick tips lipstick makeup लिपस्टिक लगाने का तरीका टिप्स how to put on lipstick professionally lipstick apply लिपस्टिक लगाना सीखें
Photo Courtesy : instagram / deepikapiku

लड़कियों का लिप बाम एडिक्शन तो जग जाहिर है पर क्या आपने कभी सोचा है की हम लड़कियां इतना ज़्यादा लिपबाम क्यों इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट की माने तो “होंठों की त्वचा काफी पतली होती है और इस प्रकार, मौसम में बदलाव और त्वचा के सामान्य निर्जलीकरण (dehydration) के कारण स्किन ड्रायनेस तेज़ी बढ़ती है।

होंठो की इस ड्रायनेस को कवर करने के लिए ही ज़्यादातर लिप बाम शीया बटर, बी वेक्स , लैनोलिन और ऑयल बेस्ड होते हैं। ताकि तेज़ी से आपके लिप्स को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज कर सकें।

अगर आप लिप बाम कम इस्तेमाल करती हैं तो सूखे, फटे होंठों को चाटने की जगह आप भी दिन में पांच बार एक अच्छी लिप बाम लगाने की आदत डालें। अपनी सुबह की स्किनकेयर रूटीन के बाद, खाना खाने के बाद और रात को सोने से पहले लिप बाम लगाना न भूलें।

अगर किसी वजह से आपके पास लिप बाम नहीं है तो आप शहद, नारियल का तेल, घी और एलोवेरा जैसे घरेलू तरीके अपना सकती हैं अपने होंठों को सॉफ्ट और स्वस्थ रखने के लिए।

Previous articleविद्या बालन का साड़ी लव
Next article4 चीज़ें जो बच्चों के सामने ज़रूर करें