Home Beauty Skin Care स्किन के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी

स्किन के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी

बेदाग और चमकती त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदे
Photo : Noah Buscher

स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने, इसमें निखार लाने के लिए विटामिन सी (Vitamin-C) बहुत जरूरी है। विटामिन सी स्किन की चमक बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं नए ब्लड सेल्स को बनाने, स्किन के टिशूज को रिपेयर करने में विटामिन सी बहुत ही हेल्पफुल माना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को एजिंग और एजिंग से होने वाले इफेक्ट से बचाते हैं।

यही कारण है कि आजकल बाजार में फेसवॉश, क्रीम, लोशन और कई तरह के प्रोडक्ट्स हैं जिनमें विटामिन सी को शामिल किया जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं आपको अपने ब्यूटी रूटीन में विटामिन सी को क्यों शामिल करना चाहिए और विटामिन सी कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है…

1. नियमित तौर पर विटामिन सी का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग-धब्बे और अनइवन स्किन टोन जैसी प्रॉब्लम से छुटकारा मिलकात है।

2. हेल्दी, ग्लोइंग त्वचा के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप एक निश्चित मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं तो विटामिन सी का इस्तेमाल जरूर करें, ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

3. जब बात आती है फाइन लाइन्स, झुर्रियां और स्किन को एजिंग से बचाने की तो विटामिन सी आपके काम आ सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि विटामिन सी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं तो रेडिकल्स को बेअसर करके, त्वचा को डैमेज और एजिंग से बचाने में मदद करते हैं।

4. जो लोग फिल्ड वर्क करते हैं उनकी स्किन सबसे ज्यादा सन डैमेज का शिकार होती है। ऐसे में फ्लैकीनेस, सनस्पॉट्स, ड्राई स्किन जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आप अपने ब्यूटी रूटीन में विटामिन सी सीरम या क्रीम को शामिल करते हैं तो ये एक हद तक स्किन को डैमेज होने से बचा सकती है।

इन फूड्स में पाया जाता है विटामिन सी

  • नींबू
  • टमाटर
  • संतरा
  • अंगूर
  • कीवी
  • बेरीज़
  • ब्रोकली
Previous articleइन 5 आसान तरीकों से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत – मुलायम हाथ
Next articleNoise launches digital campaign with Taapsee Pannu