Home Beauty Skin Care चेहरे पर झुर्रियां या दाग हैं तो लगाएं ओट्स मास्क

चेहरे पर झुर्रियां या दाग हैं तो लगाएं ओट्स मास्क

Ashu Das
रोजाना के नाश्ते में ओट्स को काफी हेल्दी माना गया है। ओट्स में ना सिर्फ भरपूर मात्रा में न्यूट्रिन पाए जाते हैं बल्कि ये आपको स्लिम रखने में भी काफी सहायक होता है। ओट्स जितना आपकी फिटनेस के लिए फायदेमंद हैं उतना ही आपके चेहरे के निहार के लिए भी जरूरी है।
जी हां ओट्स से बने पेस्ट से आप एक ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। ये पेस्ट आपके चेहरे पर कई तरह से काम करता है। कुछ ब्यूटी स्पेशलिस्ट का मानना है कि ओट्स का फेसपैक लगाने से चेहरे पर झुर्रियां, दाग आदि नहीं होते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे ओट्स का फेसपैक बनाया जाए और ये कैसे हमारे चेहरे के लिए अच्छा होगा।
ओट्स मॉश्चराइजिंग और एक्सफोलिएटिंग फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में थोड़ा कच्चा दूध और एक चम्‍मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए, फिर इस पेस्‍ट को चेहरे और गले पर लगाएं। जब यह सूख जाये तो इसे पानी से धो लें। ये फेस पैक ड्राई स्किन के लिए अच्छा है और इससे त्‍वचा में निखार आता है।
इस फेसपैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा धो लें।
Previous article3 होममेड सीक्रेट खत्म करेंगे गर्दन का कालापन
Next articleठंड में जरूर खाएं ये 4 चीजें, इनसे मिलता है शरीर को पानी