
आजकल हम सब अपना ज्यादातर समय मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बिताते हैं। जिससे सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों और आँखों के आसपास होता है। जिसकी वजह से आँखों में काफी जोर पड़ता है और आंखों के नीचे के काले घेरे, झुर्रियां, सूजन और महीन रेखायें दिखने लगती हैं।
आँखों की इनसब तकलीफों को काम करने के लिए बाजार में ढेर सारे अंडर-आई मास्क अवेलेबल हैं। जो आँखों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अधिक आराम से दिखने में मदद करने के अलावा, अंडर-आई मास्क आपकी त्वचा को हाइलूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स, और रेटिनॉल जैसे एंटी-एजिंग अवयवों के साथ-साथ कैफीन और नियासिनमाइड के माध्यम से आपकी त्वचा को पोषण भी देते हैं। ताकि आंखों के काले घेरे को कम किया जा सके।
अंडर-आई मास्क और पैच काफी प्रभावी ढंग से काम करते हैं। हयालूरोनिक एसिड और सेरामाइड्स वाले आई मास्क त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। ये सब सक्रिय तत्व आँखों और आँखों के निचे ठंडक पहुंचते हैं। इनका सबसे बड़ा लाभ यह है कि पैच त्वचा को अंदर तक बहुत हाइड्रेटेड करते हैं। अंडर-आई मास्क या पैच को आमतौर पर केवल 20-30 मिनट तक ही लगाना चाहिए। आंखों के मास्क में पाए जाने वाले हाइड्रेटिंग सक्रिय तत्वों के साथ, त्वचा आसानी से आई मास्क में मौजूद स्वस्थ सामग्री को सोख लेती है।
गार्नियर हाइड्रा आई सीरम मास्क: गार्नियर के यह मास्क आँखों के नीचे की स्किन की ब्राइटनेस बढ़ता है। यह आई मास्क ऑरेंज एक्सट्रेक्ट और हाइलूरोनिक एसिड के साथ में आता है। इसकी कीमत करीब 150 रुपए है, कई बार इसके ऊपर ऑफर आता है बाय वन गेट वन फ्री का।
गार्नियर हाइड्रा आई सीरम मास्क -4 डिग्री सेल्सियस कूलिंग इफ़ेक्ट देता है, और यह डरमैलोजिकली टेस्टेड और केमिकल फ्रेगरेंस फ्री है। यह आँखों की हाइड्रेशन के लिए और ब्राइटनिंग के लिए अच्छा है। ऑरेंज एक्सट्रेक्ट से बहुत ज्यादा फ्रेशनेस आती है।
आँखों के काले घेरे को कम करता है। इसके इस्तेमाल के बाद आँखों की थकान कम होती है।










