
विटामिन-सी हमारी हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। विटामिन सी हमारी स्किन के लिए कितना फायदेमंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज बाजार में कई प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपनी स्किन के लिए विटामिन सी का प्रयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए सीरम ट्राई करना बेस्ट होगा। इसलिए आज हमको बताने जा रहे हैं बाजार में मिलने वाले टॉप-4 विटामिन सी सीरम के बारे में।

1. द बॉडी एवेन्यू
द बॉडी एवेन्यू के इस प्रोडक्ट में विटामिन सी, विटामिन ई, ह्यलुरॉनिक एसिड, विच हेजल, तुलसी, मंडेरिन फल, अदरक और एलान्टियन को शामिल किया गया है। ये सभी चीजें स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाती हैं।
क्यों है अच्छा
– स्किन के डेड सेल्स को खत्म करने के लिए ये काफी फायेदमंद साबित हो सकता है।
– रिंकल्स और फाइन लाइंस जैसी प्रॉब्लम को कम करने में अच्छा साबित हो सकता है।
– चेहरे पर अगर दाग-धब्बे या किसी तरह के निशान हैं तो ये उससे राहत दिला सकता है।
– त्वचा को नमी और पोषण प्रदान कर सकता है।

2. खादी ग्लोबल रेटिनॉल सीरम
ये एक नेचुरल प्रोडक्च है। जो लोग प्योर विटामिन सी सीरम यूज करना चाहते हैं उनके लिए यह खास प्रोडक्ट हो सकता है। इसमें विटामिन सी के साथ विटामिन ई, ह्यलुरॉनिक एसिड, ग्लूटेथिओन एसिड और टी ट्री का अर्क शामिल है।
क्यों है अच्छा
-डेड सेल्स को हटाकर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
– ऐक्ने मास्क, ब्लैकहेड्स जैसी बेसिक स्किन प्रॉब्लम को खत्म कर सकता है।
– अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ये उसे नॉर्मल बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
– फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या को भी कम कर सकता है।

3. हिमालयन ओर्गेनिक्स विटामिन सी सीरम
प्रोडक्ट पर लगे लेबल के मुताबिक इस सीरम में विटामिन सी, ई और ह्यलुरॉनिक एसिड है। इसके साथ ही इसमें गोटूकोला, अश्वगंधा, मुलेठी और एलोवेरा जैसी प्राकतिक चीजों को शामिल किया गया है, ताकि स्किन को किसी तरह का डैमेज न हो।
क्यों है फायदेमंद
– दाग-धब्बों और फाइन लाइंस को कम करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
– पैराबेंस और सल्फेट फ्री है तो आप लॉग टाइम तक इसे यूज कर सकती हैं।

4. मामाअर्थ
मामाअर्थ के विटामिन सी सीरम में निम्फिया एल्बा (व्हाइट वाटर लिली) का अर्क, हल्दी और स्क्वालेन का इस्तेमाल किया गया है।
क्यों है फायदेमंद
– चेहरे की रंगत को सुधारने, चमकदार मुलायम बनाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
– स्किन अगर ड्राई है तो ये उसे नॉर्मल बनाने में हेल्प कर सकता है।
– फाइन लाइन्स, झुर्रियों को खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है।










