Home Beauty Skin Care खूबसूरत बेदाग़ चेहरा चाहिए तो लगाए टमाटर – ग्रीन टी स्क्रब

खूबसूरत बेदाग़ चेहरा चाहिए तो लगाए टमाटर – ग्रीन टी स्क्रब

Tomato - Green Tea Scrub
Tomato - Green Tea Scrub

नेचुरल तरीके से बने फेस स्क्रब आपकी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग बनाए रखते है और इनका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होता है। यहां हम आपको ग्रीन टी और टमाटर से बने स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा। साथ ही आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

स्कीन केयर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपको अपने चेहरे पर स्क्रब हफ्ते में दो से तीन बार करते रहना चाहिए। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती है और स्किन के पोर्स भी साफ हो जाते हैं क्योंकि खुले रोमछिद्र ब्रेकआउट और मुंहासों का प्रमुख कारण होते है। इसलिए नेचुरल फेस स्क्रब से आपकी स्किन के छिद्रों को खोलने, गंदगी हटाने और एक्ट्रा ऑयल हटाने में मदद मिलती है।

फेस स्क्रब बनाने में इन चीजों का करें इस्तेमाल
ग्रीन टी बैग – एक
टमाटर- एक मीडियम साइज
ऑलिव ऑयल – 1 छोटा चम्मच

कैसे बनाएं
-पहले टमाटर को अच्छे से धो लें और फिर इसे मैश कर लें। इसके बाद इसमें ग्रीन टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। 10 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।
-इसके बाद चेहरे और गर्दन पर फेस स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और इसे 8 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
– स्क्रब को सूखने के बाद आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो सकती हैं।

Previous articleईशा देओल : आपके कपड़ो का हर रंग कुछ कहता है
Next articleGlobal Music video dots World Bindi Day to celebrate womanhood