Home Beauty Skin Care टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क – रिव्यु

टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क – रिव्यु

TBC Charcoal Black Peel-Off Mask Review

हम आज की वर्किंग महिलाओं के लिए हर दिन ख़ास होता है। रोज़ कॉंफिडेंट दिखना समय की ज़रूरत बन चुका है। रोज़ ऑफिस, मीटिंग्स और शाम को फॅमिली फंग्शन और पार्टीज।

पुरा दिन दौड़भाग करने के बाद स्किन मानों जैसे नाराज़ हो जाती है। जो हमें टैनिंग, बैकहेड्स, खुले पोर्स, ड्राईनस, डलनस या एक्स्ट्रा ऑयल के तौर पर स्किन पर नज़र आती है। पर यकीन मानिये अब आपकी स्किन आपसे ज़्यादा देर नाराज़ नहीं रह पायेगी। थैंक्स टू टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क। ये एक अकेला प्रोडक्ट आपकी इन सभी परेशानियों का बेहतरीन उपाए है। वैसे भी चारकोल से बने प्रोडक्ट्स आजकल कॉफी पसंद किये जा रहे हैं। इस पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को कुछ ही मिनट में क्लियर और ग्लोइंग बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका –

1. सबसे पहले स्किन को किसी अच्छे फेस वाश से साफ़ कर लें और स्किन को सही ड्राई होने दें।
2 इसके बाद टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क एक पतली लेयर को अपने फेस पर लगाकर 30 मिनट या जब तक सूख न जाए तब इंतज़ार करें। ड्राई होने के बाद धीरे धीरे इसकी लेयर को निकाल लें और बाद में पानी से चेहरे को अच्छे से धो कर साफ़ कर ले।

सावधानी –
मास्क अप्लाई करते समय ध्यान रखें कि मास्क उस जगह पर नहीं लगे जहाँ पर बाल हैं। ख़ास कर एएब्रो से बचा कर चेहरे कर लगाएं।

टीबीसी चारकोल पील ऑफ मास्क के फायदे –

टीबीसी बाए नेचर का चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क विशेष रूप से ब्लैकहेड्स, गंदगी और स्पॉट-बेक्टिंग बैक्टीरिया को दूर करके त्वचा के बंद छिद्रों को बेहतरीन तरीके से साफ़ करने में सक्षम है।

सिर्फ इतना ही नहीं एक बार के उसे से आप सन टेन से छुटकारा पा सकती हैं।

इसमें मौजूद एक्टिव चारकोल सबसे हमारी स्किन की गहराई में छुपी अशुद्धियों को बाहर निकालने के लिए एक चुंबक की तरह काम करता है।

यह केमिकल और टॉक्सिन्स पदार्थों को सोखने वाली त्वचा से ब्लैक हेड्स, धूल, गंदगी और प्रदूषण को हटाने में मदद करता है।

टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑल स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है और पैराबेन फ्री है।

क्वॉलिटी और क्वांटिटी के लिहाज़ से ये प्रोडक्ट आपको महंगा नहीं लगेगा। टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क बिलकुल पॉकेट फ्रेंडली हैं।

REVIEW OVERVIEW
टीबीसी चारकोल ब्लैक पील-ऑफ मास्क
Previous articleबाड़मेर की रुमा देवी को राष्ट्रपति ने किया नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित
Next articleडांस से करें मूड को लाइट
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in