Home Beauty Skin Care Skin care : रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें दो चम्मच घी

Skin care : रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें दो चम्मच घी

Skin care: Use two spoons of ghee to enhance the complexion
Photo :Megumi Nachev

घरों में घी का इस्तेमाल खूब होता है। नाश्ते के परांठे हो या डिनर की दाल जब तक घी का तड़का न लगे खाने का मजा नहीं आता। विटामिन्स, एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल्स से भरपूर घी में सेहत का खजाना पाया जाता है। घी जितना हमारी हेल्थ के लिए अच्छा है उतना ही अपनी स्किन के लिए। सिर्फ दो चम्मच घी का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और स्मूद बना सकती हैं।

अगर आप ड्राई स्किन से परेशान हैं तो रोजाना रात को घी की 2 से 4 बूंदे हाथों में लें और चेहरे की मालिश करें। ये आपको स्किन को मॉश्चराइज करेगा और आपकी ड्राई स्किन से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा आप घी का इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

कैसे बनाएं घी के फेस पैक

– दो चम्मच घी में एक चम्मच बेसन मिलाएं।

– चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं और इस फेस पैक को 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें।

– जब फेस पैक सूख जाए तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धोएं।

घी और बेसन का फेस पैक स्किन से डेड सेल्स को खत्म करने में मदद करता है। इसे यूज करते वक्त ध्यान रहे कि सप्ताह में एक बार से ज्यादा इसका यूज न करें।

हल्दी, घी और नीम फेस पैक

– एक बाउल में 2 चम्मच नीम पाउडर या नीम के पत्तों का पेस्ट लें, उसमें 2 चम्मच घी और 1/2 चम्मच हल्दी मिलाकर मिक्स करें।

– इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं।

नीम, घी और हल्दी का फेस पैक एजिंग और डेड सेल्स को खत्म करने में मदद करता है। जिन लोगों को रिंकल्स प्रॉब्लम है वो भी इस फेस पैक का यूज कर सकती हैं।

Previous articleजैकलीन फर्नांडीज से मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने की पूछताछ
Next articleमानसून मेकअप के समय रखें इन 5 बातों का खास ख्याल