Home Beauty Skin Care राइस वाटर फेस मास्क से बढ़ती उम्र पर लगाएं ब्रेक

राइस वाटर फेस मास्क से बढ़ती उम्र पर लगाएं ब्रेक

बढ़ती उम्र के साथ स्किन पर झुर्रियां, मुहासे और निशान होना आम बात है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे पर ये सब साफ नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए लोग कई सारे ट्रीटमेंट लेते हैं, पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। इतना खर्च करने के बाद भी उनकी स्किन पर कोई खास देखने को नहीं मिलता है। ब्यूटी प्रोडक्ट पर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय आप अपने किचन का एक नुस्खा अपनाइए।
किचन में अक्सर हम लोग राइस तो बनाते ही है। जो लोग पतीले में राइस बनाते हैं वो अक्सर चावल का पानी फेंक देते है, लेकिन ये पानी आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चावल के पानी में प्रोटीन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं।
कैसे बनाएं फेस पैक
फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास में चावल का पानी ले और उसमें एक पेपर टावल को 10 मिनट के लिए भिगो दें। अब इस टावल को निकाल अपने चेहरे पर फेस मास्क की तरह 15-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद इसे हटाकर अपना चेहरा नार्मल पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद आप स्किन में एक कसाव पाएंगी।
Previous articleसलमान खान की भाबीजी बनेंगी शिल्पा शिंदे!
Next articleपैडमैन ने बारे में शैली गुप्ता ने कुछ गलत नहीं कहा