
कुछ ही दिनों सर्दियों का मौसम आने वाला है। सर्दियों में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा परेशानी देती है तो वो है स्किन का मॉइश्चर। आसान शब्दों में कहें तो सर्दियों के मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है, जिसे ठीक करने के लिए मॉइश्चराइज़र का प्रयोग किया जाता है।
कहा जा सकता है कि यदि त्वचा की अंदरूनी नमी पानी से पूरी होती है तो बाहर से इसी कमी को मॉइश्चराइज़र पूरा करता है, ताकि स्किन ड्राई ना हो। इस बार सर्दियों के मौसम में आप भी नया मॉइश्चराइज़र ट्राई करने का सोच रही हैं तो लैक्मे स्किन ग्लॉस विंटर इन्टेंस मॉइश्चराइज़र ट्राई कर सकती हैं।
लैक्मे स्किन ग्लॉस विंटर इन्टेंस मॉइश्चराइज़र का टेक्सचर काफी लाइट है। इस मॉइश्चराइजर को एक बार लगाने के बाद ये पूरा दिन स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है। इसको एक बार अप्लाई करने के बाद आपको बार-बार मॉइश्चराइज़र लगाने की जरूरत महसूस नहीं होती है।
नाइट क्रीम तरह भी कर सकते हैं यूज
अगर आप इसे नाइट क्रीम की तरह अप्लाई कर रही हैं तो इसके रिजल्ट भी अच्छे मिलते हैं। लैक्मे स्किन ग्लॉस विंटर इन्टेंस मॉइश्चराइज़र को नाइट क्रीम की तरह इस्तेमाल करने से सुबह आपकी त्वचा फ्रेश व खिली- खिली लगेगी।
ऑयली स्किन कहे ना
ड्राई स्किन वालों के लिए लैक्मे स्किन ग्लॉस विंटर इन्टेंस मॉइश्चराइज़र अच्छा है, लेकिन ऑयली स्किन वाले इसका इस्तेमाल न करें। इसको दिन या रात में अप्लाई करने से आपकी स्किन और भी ज्यादा ऑयली दिख सकती है।










