
क्या आप पिंपल प्रॉब्लम से परेशान हैं? सुबह उठते ही जब चेहरा देखती हैं तो चेहरे के किसी हिस्से पर नया पिंपल दिखता है और बाद में निशान रह जाता है? अगर आपका जवाब हां हैं और आप इसके लिए कोई सॉल्यूशन खोज रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसा घरेलू नुस्खा, जो आपको इस प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकता है। ये नुस्खा न सिर्फ आपके पिंपल्स मास्क को खत्म करने में मदद करेगा बल्कि नए पिंपल्स को आने से भी रोकेगा।
इन चीजों की होगी जरूरत
– शहद
– नींबू का रस
कैसे करें यूज
– सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद लेकर मिक्स करें।
– जब नींबू और शहद दोनों अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे फेस पर लगाएं।
– इस पैक को चेहरे पर सिर्फ 15 मिनट ही लगा रहने दें।
– इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
– ध्यान रहें कि सप्ताह में सिर्फ दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करना है।
कैसे करता है काम?
दरअसल, नींबू चेहरे से डेड स्किन को निकालने में मदद करता। नींबू को चेहरे पर अप्लाई करने से एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है जिससे चेहरा साफ दिखता है। वहीं, शहद में मौजूद एंटिसेप्टिक और एंटिबैकटीरियल तत्व ऑयल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।










