स्किन ऑयली सबसे मुश्किल होता इस स्किन टाइप की देखभाल। बार बार चेहरे पर ऑयली चमक किसे अच्छी लगती है। पर अगर आप इस प्रॉब्लम से पीछा छूटना चाहते हैं तो बस बदले थोड़ी सी आदत और थोड़ा सा कॉस्मेटिक।
सबसे पहले तो ऑयली स्किन वालों को हमेशा क्रीम की जगह जेल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल भी नहीं आता और स्किन भी मॉइस्चराइज रहती है। पर सर्दियों में जेल का इफ़ेक्ट जल्दी खत्म हो जाता है। इस लिए दिन में कम से कम 2 से 3 बार फेस को वाश करके या गीले टिशू पेपर से साफ़ करके जेल लगाएं। इससे आपकी स्किन ज़्यादा देर तक फ्रेश और ग्लोइंग रहेगी।
जेल्स इस्तेमाल करने का एक और फायदा ये भी है कि इन्हें इस्तेमाल करने के बाद ब्लैकहेड्स या वाइटहेड्स की नहीं होते। जो ऑयली स्किन वालों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है।
ऑयली स्किन वालों को हमेसा ऑयल-कंट्रोल फ़ेस वॉश और टोनर का रोज़ इस्तेमाल करना चाहिए।
रेगुलर स्किन की स्क्रब करें और इसके लिए जेल बेस्ड स्क्रब इस्तेमाल करें जिनमे सॉफ्ट और बहुत ही बारीक दाने / ग्रेन्युल्स हो। विटामिन इ वाले स्क्रब जेल इस्तेमाल करें।
फेस और लिप्स पर पेट्रोलियम जेली बिलकुल इस्तेमाल न करें। अगर लिप्स पर लगाना ही है तो हर्बल लिप बाम लगाएं।
ऑयली स्किन वालों को प्रोफेशनल मेकअप के लिए मैट फ़ाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए। मेकअप से पहले ऑयल-कंट्रोल या मैट प्राइमर लगाना न भूलें। अपने लिए पाउडर बेस्ड और मैट इफ़ेक्ट वाले प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें।