
बढ़ती उम्र यानि की फाइन लाइंस, झुर्रियों, डल स्किन, डार्क स्पॉट्स जैसी प्रॉब्लम्स। अब ये बात तो सच है कि उम्र का बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन बढ़ती उम्र का असर हमारी स्किन पर न दिखे इसके लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करेगी।
ग्लाइकोलिक एसिड
ग्लाइकोलिक एसिड प्राकृतिक रुप से गन्ने व अंगूर में पाया जाता है। इस एसिड का प्रयोग त्वचा के उपचार के लिए किया जाता है जैसे एक्ने, केमिकल पीलिंग व एक्सफोलिएशन आदि।
ग्लाइकोलिक एसिड तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने, झुर्रियों, महीन रेखाओं और परिपक्व होने के संकेतों को कम करने में मदद करता है। … ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट और पुनर्जीवित कर सकती हैं। यह एसिड आपकी त्वचा में गहराई से प्रभावी ढंग से प्रवेश करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने की तरह झुर्रियों, महीन रेखाओं और परिपक्व होने के शुरुआती संकेतों को कम करने में मदद करता है।
ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों और पिगमेंटेशन को कम करता है। जिसकी वजह से आप आपकी स्किन 40 के बाद भी जवान दिखती है।
ग्लाइकोलिक एसिड की कुछ मात्रा क्रीम व लोशन में मौजूद होती है, जो त्वचा के उपचार के लिए प्रयोग की जाती है। इस तरह के लोशन का प्रयोग फेशवॉश के लिए किया जाता है. इसे चेहरे पर लगाने के बाद फिर साफ पानी से चेहरे को धो लेना चाहिए। यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा के रोमछिद्रों को खोलता है जिससे त्वचा फिर से ग्लो करने लगती है।
आप रोजाना ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम, फेस वाश या सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप कैमिकल एक्सफोलिएंट्स पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको शुरुआत में इसे ज़्यादा दिन में एक बार इस्तेमाल करने से शुरुआत करनी चाहिए।










