घर हो या बाहर हर एक महिला को कहीं भी जाने के लिए तैयारियों की आवश्यकता होती है। चाहे वो ड्रेस हो या फिर इयरिंग लड़कियों को हर चीज मैचिंग चाहिए। मैचिंग ड्रेस से पहले लड़कियों को चाहिए ग्लोइंग स्किन। लड़कियां अपने चेहरे और स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई सारे काम करती है। खासकर जब वो टीनएज में होती है, लेकिन 30 साल के बाद अक्सर महिलाएं खुद की ब्यूटी केयर पर इतना ध्यान नहीं दे पाती है, इसके पीछे कारण होता है घर, परिवार और अन्य जिम्मेदारियां। ब्यूटी केयर ना करने के कारण कोहनी, घुटने और गर्दन में कालापन आना आम बात हो जाती है। घर में रहने वाली महिलाएं इस ओर ध्यान ना दें लेकिन वर्किंग और पार्टियों में जाने वाली महिलाओं के लिए गर्दन का कालापन काफी मायने रखता है।
अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है और इसके लिए टेंशन में हैं तो अब आप बेफ्रिक हो जाइए, क्योंकि हम आपको एक होममेड सीक्रेट बताने जा रहे हैं जिसको अपनाने के बाद आपकी गर्दन का कालापन बिल्कुल खत्म हो जाएगा। इसके लिए आपको तीन स्टेप अपनाने होंगे।
स्टीमिंग
बॉडी के किसी भी पार्ट से आपको गंदगी खत्म करनी हैं तो स्टीमिंग सबसे बेहतर उपाय है। गर्दन के कालेपन को खत्म करने के लिए आपको एक छोटे तौलिये को लेकर उसे गर्म पानी में डिप करके गर्दन पर लपेट कर 5 मिनट तक रखें। यह आपकी स्किन को नमी देने के साथ बंद पोर्स भी खोलता है, जिससे आपके गर्दन से गंदगी और डेड स्किन बाहर आ जाती है।
एक्सफोलिएटिंग
एक्सफोलीएटिंग के लिए एक चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग सोडा और तीन चम्मच नारियल तेल लेकर इसे मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज कर दें, इससे आपकी गर्दन की डेड सेल्स खत्म हो जाएगी।
वाइटनिंग
एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक नींबू का रस और आधा कप कच्चे दूध को एक बाउल में मिलाकर आप एक पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करेगा। जिससे आपकी गर्दन का कालापन खत्म हो जाएगा।