Home Beauty Skin Care कॉफ़ी देगी आपको खूबसूरत स्किन और बाल

कॉफ़ी देगी आपको खूबसूरत स्किन और बाल

benefits of coffee for beauty skincare and hair care in hindi
Photo : Nathan Dumlao

सुबह आंख खुलते ही दिमाग में क्या आता है, भई गर्म गर्म चाय या कॉफी मिलें तो हम आंखे खुलें। आज की जनरेशन चाय से ज्यादा कॉफी पसंद करती है। एक कप कॉफी जितना आपकी थकान उतराने के लिए काफी है उससे कहीं ज्यादा आपकी बॉडी की खूबसूरती के लिए वरदान है।

थोड़ा सा कॉफी पाउडर आपके चेहरे और बॉडी का स्क्रब बन सकता है। हेयर को नेचुरल कलर देकर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। तो चलिए सीखते हैं कॉफी से ब्यूटी प्रोडक्ट बनाकर उसे यूज करना।

फेस स्क्रबः कॉफी पाउडर में आधा कप सी सॉल्ट और 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। बाद में पानी से थो लें, ऐसा करने से आपके चेहरे की डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे।

बॉडी स्क्रबः कॉफी पाउडर में आधा कप कोकोनट पाम शुगर, 1/4 कप कोकोनट ऑयल और 1 टीस्पून पिसी हुई दालचीनी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरी बॉडी पर लगाकर नहा ले। इससे आपकी बॉडी सॉफ्ट और समूद हो जाएगी।

हेयर कलरिंगः एक स्ट्रॉन्ग कॉफी बनाकर उसे ठंडा कीजिए और बालों पर लगाई। कुछ घंटों बाद शेम्पू कर लीजिए। इस तरह कॉफी का यूज करने से आपके बाल शाइनी तो होंगे ही साथ ही आपके व्हाइट हेयर छुप जाएंगे।

Previous articleपरवरिश में डिसिप्लिन है बहुत जरूरी
Next articleवीडियो -18 साल की उम्र में मुनिबा की शादी हो गई, 2 साल बाद एक दुर्घटना ने सब बदल दिया