
सर्दियों में मॉइस्चराइजर (Natural Butter Moisturizers) हमारी स्किन का बेस्ट फ्रेंड होती है। स्किन को सॉफ्ट, सुंदर और नमी देने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सभी महिलाएं करती हैं। मॉइस्चराइजर सिर्फ हमारी स्किन को हेल्दी नहीं रखता बल्कि लंबे समय तक जवां बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। लेकिन कभी आपने सोचा है मॉइस्चराइजर इतना कुछ हमारी स्किन के लिए करता कैसा है?
दरसअल, मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए फैटी एसिड और पोषकतत्वों से भरपूर बटर का इस्तेमाल किया जाता है। आप किसी भी मॉइस्चराइजर की बोतल को उठाकर देखेंगे तो इन्ग्रीडिएंट्स की लिस्ट में पहला नाम बटर का ही होगा।
जैसे हर स्किन के लिए फेसवॉश अलग टाइप के होते हैं ठीक उसी तरह हर स्किन के लिए एक अलग तरह का मॉइस्चराइजर होता है। सर्दियों से पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं ड्राई स्किन के लिए 2 बेस्ट माॅइश्चराइज़र्स के बारे में।
कोको बटर
कोको बटर थियोब्रोमा कोको के पेड़ृ पर होने वाले कोको बीज से निकाला जाता है। ये कोको बीज का फैट होता है। कोको बटर डीप मॉइस्चराइज़ेशन के लिए बेस्ट माना जाता है।
एंटी-ऑक्सिडेंट्स तत्वों से भरपूर कोको बटर ड्राई स्किन के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर माना जाता है। स्किन को नमी देने के अलावा कोको बटर का इस्तेमाल आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या कम करने में मदद कर सकते हैं।
शिया बटर
– ड्राई स्किन के लिए दूसरा नेचुरल मॉइस्चराइजर है शिया बजर।शिया अफ्रीका में पाया जाने वाला एक पेड़ है। इस पेड़ के बीज से बटर निकाला जाता है। बटर बनाने के लिए बीजों को तोड़ा जाता है। इससे फैट निकालकर शिया बटर बनाया जाता है। शिया बटर में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को डीप नरिशमेंट देता है।
– शिया बजर की खास बात ये है कि अरगर इसे रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल किया जाए तो ये स्किन के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। – कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि शिया बटर घाव भरने में भी मददगार है। इसमें स्किन हीलिंग प्रोपर्टिज होती हैं। ये त्वचा के हल्के घाव को ठीक करने में मदद कर सकती हैं।










