Home Beauty Skin Care गुलाब क्वार्ट्ज रोलर के बेनिफिट्स

गुलाब क्वार्ट्ज रोलर के बेनिफिट्स

गुलाब क्वार्ट्ज रोलर या जेड रोलर को किस तरीके से यूज करना है और इसके क्या बेनिफिट्स हैं। गुलाब क्वार्ट्ज रोलर स्टोन (असली पत्थर) से बना होता है। रोज़ क्वार्ट्ज़ फेशियल रोलर चेहरे की मसाज और बाहरी सुंदरता के लिए एक खूबसूरत उपकरण है। फेशियल रोलिंग आराम और डी-स्ट्रेसिंग के काम आता है। चेहरे की मसाज करने के लिए चीन में 7 वीं शताब्दी से पहले प्राचीन काल से इसका उपयोग किया जाता रहा है। यह कोमल मालिश के माध्यम से त्वचा के रंग-रूप को निखारने में मदद करता है।

क्वार्ट्ज रोलर के बेनिफिट्स

  • गुलाब क्वार्ट्ज रोलर से चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। मसाज से टॉक्सिक बहार निकलते हैं। चेहरे की मसाज के समय हम जो भी सीरम या तेल लगते हैं, उसको हमारी स्किन के अंदर तक पेनिट्रेट करता है।
  • स्किन के टॉक्सिक निकल जाने से स्किन हेल्थी और ग्लोइंग हो जाती है।
  • जेड रोलर से मसाज करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे की स्किन का लचीलापन बना रहता है जिससे फेस पर रिंकल्स कम पड़ते हैं।
  • पत्थर से बने होने के कारण गुलाब क्वार्ट्ज रोलर काफी ठंडा होता है। तो इस रोलर से चेहरे की मसाज करने से स्किन को रिलैक्स और ठंडक देता है। आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख के इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आइस वॉटर में डूबकर फिर फेस के ऊपर यूज़ कर सकते हैं।

उपयोग करने का तरीका : जेड रोलर को चेहरे पर अपवर्ड और आउटवार्ड रोल करना होता है। चेहरे पर नाक की तरफ से बहार की ओर आउटवार्ड रोलिंग और ऊपर की तरफ आउट साइड रोल करें। इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें, 10 बार से ज्यादा आप स्ट्रोक्स ना दें। इसके अलावा इसे यूज करने से पहले कोई अच्छा सा सिरम, ऑयल या क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें।
अगर कोई स्किन प्रॉब्लम हो, तो इसका इस्तेमाल बिलकुल भी न करें।

 

 

Previous articleलैक्मे फैशन वीक 2021: करीना कपूर का जलवा
Next article40 की उम्र के बाद इस तरह दें सेहत पर ध्यान