Home Beauty Skin Care आलू से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

आलू से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

आलू से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा
आलू से पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

Glowing skin with Potato: आज के समय में हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लोइंग और निखरी हुई दिखे। लेकिन चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे इस सपने को अधूरा रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, धूप, कैमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे और पिंपल्स का कारण बनते हैं, जिन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी स्किन से जुड़ी किसी प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं तो स्किन केयर रूटीन में आलू को शामिल कर सकती हैं।

आलू काले धब्बों और कई अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है। आइए आज जानते हैं स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आलू से बनने वाले 3 फेसपैक के बारे में…

1. आलू और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Potato and Multani mitti face Pack)

– इस फेस पैक के लिए आलू का जूस निकाल लें।

– दो चम्मच आलू के जूस में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करें और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

– चेहरे को फेसवॉश से धोएं और इस फेसपैक को लगाएं।

– जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो अपना चेहरा धो लें।

– आप आलू और मुल्तानी मिट्टी के इस फेसपैक का इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

2. आलू, मैदा और शहद का फेसपैक (Potato, Maida and Honey Face pack)

– इस फेस पैक के लिए आलू को उबाल लें और मैश करें।

– एक कटोरी में मैश किया हुआ आलू, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच मैदे का पेस्ट तैयार करें।

– अब चेहरे को गुलाब जल से क्लीन करें।

– इसके बाद चेहरे पर आलू, शहद और मैदे से बना हुआ फेसपैक लगाएं। ध्यान रहे कि इस फेसपैक की चेहरे पर मोटी लेयर लगे।

– जब फेस पैक सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे क्लीन करें।

– फेसपैक को क्लीन करने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।

– जिन लड़कियों, महिलाओं को एक्ने मास्क जैसी समस्या है वो सप्ताह में 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

3. आप चाहें तो आलू के कुछ टुकड़े लेकर उसे सीधे अपने चेहरे पर मसाज कर सकती हैं।आलू के रस से भरे इन टुकड़ो से कम से कम 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें और 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। रात को सोने से पहले लगातार 7 दिनों तक इससे रिपीट करें और फर्क देखें। एक कमाल का तरीका है और बेदाग़ और ग्लोइंग स्किन पाने का।

नोटः आलू, शहद और मैदे से बने फेस पैक को इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रहे कि इसके बाद किसी भी तरह के फेसवॉश, क्रीम का यूज न करें।

Previous articleबच्चों में आयरन की कमी को कैसे दूर करें ?
Next articleRashmi Agdekar’s makes us drool over her new bold pictures; Fans go gaga.