Home Beauty Skin Care ग्रीन टी फेशियल – राखी पर दिखेगा खिलाखिला चेहरा

ग्रीन टी फेशियल – राखी पर दिखेगा खिलाखिला चेहरा

नीम से पाएं बेदाग़ त्वचा

कुछ ही दिनों में राखी आने वाली है. राखी पर बहनें सजधज कर अपने भाई के घर राखी बांधने के लिए जाएंगी. अब त्योहार इतना खास है तो स्किन का भी खिला हुआ दिखना बहुत जरूरी है, लेकिन कोरोना का खतरा भी तो है. कोरोना के कारण लड़कियां पार्लर जाकर फेशियल करवाने से बच रही हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आप घर पर ही ग्रीन टी फेशियल ट्राई कर सकती हैं.

ग्रीन टी का फेशियल न सिर्फ आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा बल्कि पसीने से जमा होने वाले ऑयल को रिमूव करके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा. तो आइए जानते हैं घर पर कैसे करें ग्रीन टी से फेशियल

स्टेप-1 क्लींजिंग

– ग्रीन टी के बैग को पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें.

– अगले दिन एक बाउल में दही और रात भर भिगोकर रखी हुई ग्रीन टी का पानी लें.

– इस मिक्स से चेहरे को अच्छे से क्लीन करें और चेहरे को ठंडे पानी से धोएं.

स्टेप-2 स्क्रब

– ग्रीन टी के पानी में 1 स्पून कॉफी पाउडर डालकर एक बाउल में मिक्स करें.

– इस मिक्स को चेहरे और गर्दन के हिस्से पर स्क्रब की तरफ यूज करें.

– कॉफी और ग्रीन टी के स्क्रब से स्किन में जमा हुई गंदगी निकल जाएगी.

– स्क्रब करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से वॉश करें. (किसी भी हालत में ग्रीन टी और कॉफी का स्क्रब यूज करने के बाद गर्म पानी से चेहरा साफ न करें.)

स्टेप -3 फेस पैक

– ग्रीन टी के पानी में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल मिक्स करें.

– जब एलोवेरा और ग्रीन टी का पानी दोनों अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.

– अब चेहरे को अच्छे से साफ करें.

Previous articleअब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA एग्जाम
Next articleरेखा मिश्रा बचा चुकी हैं 950 से ज्यादा तस्करी और भागे हुए बच्चों को