Home Beauty Skin Care ब्यूटी रूटीन टिप्स – जाने क्या है सेलेब्रिटीज़ की सुंदर त्वचा का...

ब्यूटी रूटीन टिप्स – जाने क्या है सेलेब्रिटीज़ की सुंदर त्वचा का राज़ ?

Beauty Routine Tips - What is the Secrets of Beautiful Skin
Photo Courtesy : Azhar Khan
सुंदरता तो ईश्वर की देन है। हम जानते हैं आज की जनरेशन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते है। आज लोग मेहनत से बेहतर बदलाव में विश्वास रखते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाली हसीनाओं की तरह कौन नहीं खूबसूरत और अट्रेक्टिव दिखना चाहता। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप भी सेलेब्रिटीज़ की तरह खूबसूरत स्किन पा सकती हैं।
1. सबसे पहली बात आप जो भी खाते हैं उसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है। जितना हो सके अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें। रोज़ दिन भर में कम से कम 8 ग्लास पानी ज़रूर पियें। ताज़ा फल और सब्ज़ियां और सलाद खाएं। सलाद में मेयोनीज़ या अन्य किसी हैवी ड्रेसिंग से बचें।
2. आज के दौर में सिर्फ हम आम लड़कियां ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज़ भी अपनी खूबसूरती को बढ़ने के लिए घरेलू नुस्ख़े आज़माते हैं। इसमें कोई बुराई भी नहीं है। पर जब आप बाज़ार से अपने लिए प्रॉडक्ट्स खरीदते हैं तो प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी का ख़ास ख्याल रखें। अपनी स्किन के अनुरूप अच्छे ब्रैंड्स का ही चुनाव करें।
3. मेकअप को सही तरीके से साफ़ करना भी एक बहुत ही अहम् कितना अहम् हिस्सा है अपनी खूबसूरती को बरक़रार रखने का। मेकअप क्लीन करने के लिए एक अच्छे पोर क्लेंज़र का इस्तेमाल करें। स्किन को टच करने वाले हर प्रोडक्ट की क्वालिटी के साथ कभी कोम्प्रोमाईज़ न करें। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके बारे में रिव्यु ज़रूर पढ़ें। उसके बाद तय करें की आपको ये प्रोडक्ट खरीदना चाहिए या नहीं।
Previous articleज़ाहिर करें जो आपको सबसे अच्छा लगता है जो आप जीवन में चाहते हैं – अमृता गांगुली
Next articleएयरब्रश्ड मेकअप लुक चाहिए तो अपनाएं ये तरीका
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in