एक हेल्थी और रेडिएंट ब्राइट स्किन कौन नहीं पाना चाहता है। सिर्फ सेल्फी में खूबसूरत दिखने से काम नहीं चलता। असल में एक खूबसूरत स्किन पाना भी ज़रूरी है। जितना हो सके केमिकल फ्री स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके बारे में रिव्यु ज़रूर पढ़ें। स्किन के साथ कोई कोम्प्रोमाईज़ न करें। अपनी स्किन के लिए सिर्फ और सिर्फ गुड क्वॉलिटी प्रोडक्ट ही इस्तेमाल करें। किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय अपनी स्किन टाइप का ज़रूर ख्याल रखें। अपने मेकअप बॉक्स में सनस्क्रीन, नाईट क्रीम, प्राइमर, फाउंडेशन, कंसीलर, कंटूरिंग, ब्लश, ब्रोंज़र, सेटिंग स्प्रे, मेकअप रिमूवल टीशूज़ को जगह दें।
चमकीले – मुलायम बाल
बॉलीवुड की खूबसूरत बालाओं की तरह आप भी नेचुरल चमकीले – मुलायम बाल पाना चाहती हैं तो कुछ बातों का ख़ास ख़याल रखना बहुत ज़रूरी है जैसे जहां तक हो सकें बालों को हेयर ड्रायर से बचाएं। बालों पर ज़्यादा हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने से बालों टूटने लगते हैं। वीकेंड पर बालों में ऑयल से मसाज जरूर करें। गीले बालों में भूलकर भी कंघी ना करें। हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। जब भी धूप में निकलें तो बालों को ढक लें। महीने में एक बार कि हेयर स्पा लें। सल्फेट फ्री, मॉइस्चराइजिंग और हायड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर यूज़ करें।
अपनी आँखों को दे स्पार्कलिंग टच
Photo Courtesy : instagram/bollywoodstylefile
इस साल कई क्रेजी आई शेड्स ट्रेंड में है। जैसे स्पार्कलिंग सिल्वर, आईसी ब्लू, सिलमों पिंक, निऑन पिंक, सनसेट ऑरेंज, एक्वा ब्लू, एक्वा ग्रीन, पीच। तो इस सीज़न ज़्यादा सोचे नहीं बल्कि कुछ क्रेज़ी और डेयरिंग आई मेकअप ट्राई करें।
अपनी खूबसूरत आँखों को फ्रेम करे लाइनर से
एक बार फिर लाइनर को आँखों के ऊपर लगाने के साथ नीचे लगा कर फ्रेम करना भी काफी ट्रेंड में है। इससे आँखें बहुत ही बोल्ड और आई केची लुक देती हैं।
अपने लिप्स को बनाये अपना स्टेटमेंट
स्टेटमेंट लिप्स के लिए ये ज़रूरी नहीं है की आप सिर्फ बोल्ड और गहरे रंग के लिप कलर का ही इस्तेमाल करें। नेचुरल और न्यूड लिप मेकअप भी आपको क्लासी लुक देता है। जो भी नेचुरल लिप कलर आपकी स्किन टोन पर जचे बस उसे उठाये और अप्लाई करें।