Home Beauty Makeup ये हैं सीजन के सबसे ट्रेंडिंग 5 नेल कलर्स

ये हैं सीजन के सबसे ट्रेंडिंग 5 नेल कलर्स

Bharti Taneja 
Founder of Alps Cosmetic Clinic
विंटर सीज़न खुद को फैशनेबल फ्लॉन्ट करने का सबसे बढ़िया मौसम होता है जिसमें आप पेल से लेकर डार्क व न्यूड से लेकर बोल्ड किसी भी लुक को बिना किसी हिचकिचाहट के अपना सकती हैं। तो इस विंटर सीज़न की दस्तक के साथ कमिंग फैशन ट्रेंड्स पर भी नज़र डालना शुरू कर दीजिए ताकि आपके स्टाइलिश लुक में कोई कमी न रह जाए।
नेल्स को इस फॉल विंटर में सेक्सी व स्टाइलिश बनाने के लिए City Women Magazine ने जाने टॉप 10 नेल कलर्स व ट्रिक्स…फेमस कॉस्मेटोलॉज़िस्ट, ऐस्थिटीशियन व एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक की फांउडर डॉयरेक्टर भारती तनेजा से।
बर्गेंडी/ऑक्सब्लड- इस साल के हॉट ये ड्यूल लिप कलर्स इस ऑउटम विंटर्स में आपके नेल्स को भी ट्रेंडी दिखाएंगे। वूल स्टफ ऑउटफिट के साथ रेड वेल्वट व ब्लडी कलर्स बेहद सेक्सी नज़र आएंगे। डिफरेंट लुक के लिए आप नेल्स पर रेड के डिफरेंट-डिफरेंट शेड्स एप्लाई कर सकती हैं।

ग्लिटर नेल्स- ग्लिटरी नेल पॉलिश भी इस विंटर सीजन में आपको स्टाइलिश लुक देगी खासतौर पर वेडिंग, डेट्स या नाइट पार्टीज में तो इन नेल पेंट्स का अपना ही जलवा रहेगा। बस अपनी ड्रेस से मैच करता वाइब्रेट शेड नेल्स पर लगाएं और ग्लिटर बेस्ड नेल कलर को टॉप कोट के तौर पर लगा लें। सच कहें तो आपके नेल्स पार्टीज की रौनक में चार-चांद लगा देंगे।

मिडनाइट ब्लू- ब्लू के शेड्स किसी भी मौके पर किसी के भी साथ खूब भाते हैं फिर चाहें वो आपकी ड्रेस हो या फिर एक्सेसरीज। बात की जाए अगर अपकमिंग ट्रेंड्स की तो ब्लू के शेड्स सबसे ज्यादा हिट है जो आपके हाथों को बेहद ब्राइट व खूबसूरत लुक देंगे।

💅🏻💅🏻 @eleganttouchofficial

A post shared by Sophie (@notcentralfash) on

मैटेलिक कलर्स- इस ऑटम्न सीज़न में नेल्स पर मैटेलिक शेड्स की कोट भी लगा सकती हैं। गारमेंट्स, ऐम्बैल्शिमेंट्स व नेल्स पर मैटेलिक शाइन आपके लुक को रॉयल दिखाएगी।

ब्लैक कार्बन शेड्स- कॉर्बन ब्लैक शेड को आप किसी भी कलर की ऑउटफिट के साथ कांफिडेंटली कैरी कर सकती हैं। ये आपके हर अटायर पर बख़ूबी सूट करेगा और सिंपल व एलीगेंट नज़र आएगा।

Previous articleहैप्पी बर्थडे सुष्मिता – ये वही एक्ट्रेस है जो उम्र के साथ यंग होती जा रही हैं कैसे ? देखे ये वीडियो
Next articleलेज़र टीथ वाइटनिंग