Home Beauty Makeup फ्लॉलेस और सिल्की-सॉफ्ट मेकअप के लिए ज़रूरी है प्राइमर

फ्लॉलेस और सिल्की-सॉफ्ट मेकअप के लिए ज़रूरी है प्राइमर

Photo : Sara Dabaghian

क्या आप जानते हैं कि सेलेब्रिटीज का मेकअप हमेशा इतना परफेक्ट कैसे दिखता है। उनकी स्किन हमेशा फ्लॉलेस और सिल्की-सॉफ्ट कैसे दिखाई देती है ?

वैसे ये इतना मुश्किल भी नहीं है बस हर बार मेकअप से पहले इस्तेमाल करें प्राइमर।

प्राइमर भी तीन तरह के होते हैं। क्लियर, टिंटेड एंड कलर्ड। ऑइली स्किन के लिए सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर बेस्ट होते हैं। वहीँ ड्राय स्किन वाले ऑइल बेस्ड या करीम बेस्ड प्राइमर और सेंसिटिव या एक्ने प्रोन स्किन वालो को सैलिसाइलिक एसिड वाले प्राइमर यूज करने चाहिए।

मेकअप से पहले का सबसे अहम हिस्‍सा होता है प्राइमर लगाना। यंग लुक के लिए मेकअप से पहले फेस पर प्राइमर की कोट लगाएं।

इसके अंदर सिलिकॉन होता है, जो फेस की फ़ाईन लाइन और रिंकल्स वाली जगह को भर देता है, जिसकी वजह से मेकअप लगाने के बाद एजिंग साइन ज़्यादा नज़र नहीं आते। इसीलिए मेकअप से पहले इन्हे फिल करना बहुत ज़रूरी है।

प्राइमर आपकी स्किन को मखमल सी मुलायम बना देता है। वो भी कुछ पलों में। इससे मेकअप आपको अच्छी फिनिशिंग मिलती है।

प्राइमर से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है ये आपकी स्किन को धूल, मिट्टी और गंदगी से बचता है और मुहासों से होने वाली रेडनेस को यह कम करता है

प्राइमर को ब्रश की मदद से चेहर पर लगायें। बहुत अधिक मात्रा में प्राइमर न लगायें वरना इसके ऊपर लगने वाला फाउंडेशन स्किन पर ठीक से टिक नहीं पायेगा। जिससे आपका मेकअप पैची और भद्दा नज़र आएगा।

 

Previous articleनए फोटोशूट में हिना खान का ग्रीन-ऑन-ग्रीन लुक
Next articleTimeless Jewellery – The Modern Vintage Collection from the house of Archana Aggarwal