Home Beauty Makeup क्या है ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका?

क्या है ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका?

Pic Credit: Instagram

मेकअप एक आर्ट है अगर ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मेकअप को सही तरीके से कैरी करने के लिए कई टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप के टूल्स में से एक है ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty Blender Makeup Sponge)। आजकल ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप को परफेक्ट टच देने के लिए काफी ट्रेंड में हैं। सोशल मीडिया ऐप्स पर वीडियो देखकर कई महिलाएं ब्यूटी ब्लेंडर को खरीद तो लेती हैं, लेकिन इसका यूज कैसे किया जाए ये कुछ ही लोगों को पता है। इसलिए सिटी वुमन आज आपको बताने जा रहा है कि क्या है ये ब्यूटी ब्लेंडर और कैसे किया जाता है परफेक्ट मेकअप के लिए इसका इस्तेमाल।

ब्यूटी ब्लेंडर एक ऐग शेप का स्पंज होता है। इसकी मदद से चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर को सही तरीके से लगाया जाता है। कुछ महिलाएं और ब्यूटी एक्सपर्ट इसका इस्तेमाल हाईलाइटर और ब्लश को भी अप्लाई करने के लिए करते हैं।

ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका

Step 1: एक कटोरी गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए ब्यूटी ब्लेंडर को डूबोकर रखें। याद रहे कि ब्यूटी ब्लेंडर जितना ज्यादा पानी को सोखेगा मेकअप में उतना ही परफेक्शन आएगा।

Step 2: जब मेकअप करना हो तो ब्यूटी ब्लेंडर से पानी को निचोड़ लें। आपका ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन लगाने के लिए तैयार हो चुका है।

Step 3: थोड़ा सा फाउंडेशन अपनी मेकअप ट्रे या हाथों में निकाल लें। अब फाउंडेशन को स्पंज में हल्का-हल्का टच करके फेस पर अप्लाई करें।

Step 4: फाउंडेशन लगाते वक्त नाक और आंखों के नीचे वाले हिस्से में ब्यूटी ब्लेंडर के कोने का इस्तेमाल करें।

Step 5: ब्यूटी ब्लेंडर को यूज करते वक्त ध्यान रहे कि इसे थप-थपाकर लगाएं। इस प्रोसेस को दो से तीन बार करें इससे आपके मेकअप का बेस बिल्कुल इवन आएगा।

Previous articleएथनिक लुक : त्योहारों में भी दिखें हमेशा क्लासी
Next articleहर ऑकेजन के लिए बेस्ट है कृति सेनन का कट आउट ब्रेलजर