
24 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखकर अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवाचौथ का दिन महिलाओं के सजने और संवरने के लिए बहुत खास होता है। आखिर इस दिन वह सबसे ज्यादा खूबसूरत जो दिखना चाहती है। इसके लिए वो कुछ दिनों पहले से ही तैयारियां करना भी शुरू कर देती है। पार्लर में बुकिंग, ड्रेस, साड़ी, जूलरी सब कुछ पहले से ही तैयार किया जाता है।
लेकिन कोरोना के कारण इस बार भी कुछ महिलाएं पार्लर जानें से बच रही हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मेकअप स्टेप जो आपको सेम टू सेम पार्लर वाला मेकअप (Karva Chauth Makeup Tutorial) घर बैठे ही देंगे।
स्टेप-1 : प्राइमर
– चेहरे पर फेसवॉश और पानी से क्लीन करने के बाद सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर को अप्लाई करें। प्राइमर पार्लर जैसा मैट फिनिश मेकअप लुक देने के लिए पहला स्टेप है।
– प्राइमर की मदद से मेकअप के लिए फ्लॉलेस बेस तैयार किया जाता है। ये आपके चेहरे पर एक स्मूद लेयर बनाता है जो आपको इवन स्किनटोन देता है।
स्टेप-2 : फाउंडेशन
– अगर आपके चेहरे पर एक्ने मास्क या किसी तरह के निशान हैं तो फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन कैरेक्टर का इस्तेमाल करें।
– इसके बाद फाउंडेशन को डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे पर ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से लगाएं। फाउंडेशन से मेकअप की नींव मजबूत होती हैं और चेहरे पर ग्लो आता है।
स्टेप-3: ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर
– आमतौर पर देखा जाता है कि मेकअप के लिए अक्सर महिलाएं ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करने की बजाय नॉर्मल फेस पाउडर यूज करती हैं।
– लेकिन ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर खास प्रोफेशनल मेकअप के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
– इसे ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं। इस पाउडर को लगाने से आपका मेकअप लंबे समय तक टिकता है।
स्टेप-4: ब्लश
– करवाचौथ के खास मौके पर चेहरे को जवां और गुलाबी रंगत देने के लिए ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें।
– अगर आप चाहती हैं कि इस खास मौके पर आपका लुक कमाल का लगे तो आप इसमें थोड़ा सा हाईलाइटर ऐड करके अप्लाई करें।
स्टेप-4: आई और लिप मेकअप
– आई और लिप मेकअप बेशक से बाद में किया जाता है, लेकिन ये चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
– आई मेकअप करते वक्त आप काजल, लाइनर ब्लैक कलर का चूज कर सकती हैं, फिर उन पर लाइट गोल्डन, ब्रॉन्ज, कॉपर या जो भी शेड आपको पसंद हो उसका आई शैडो लगाएं। आंखों को परफेक्ट लुक देने के लिए काले रंग का विंग्ड आईलाइनर लगाएं।
– लिप मेकअप के लिए सबसे पहले अपनी ड्रेस या आउटफिट के साथ मैच करता हुआ लिप लाइनर लगाएं।
– लिप लाइनर लगाने के बाद लिपस्टिक लगाएं।










