
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना हर लड़की को पसंद होता है। चाहे वो ऑफिस हो, घर हो या फिर पार्टी लड़कियां अपनी खूबसूरती को निखारने की हर कोशिश करती हैं। खूबसूरती को निखारने के लिए जितना जरूरी ड्रेस, ईयरिंग और फैशन सेंस है उतना ही जरूरी है आई मेकअप। वो कहते हैं ना लड़कियों की आंखें ही उनकी शख्सियत बयां कर देती हैं। इसीलिए आई मेकअप पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, लेकिन ज्यादातर लड़कियां आई मेकअप को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता है कि कब कैसा आई मेकअप करना चाहिए। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप स्मोकी आई लुक ट्राई कर सकती हैं।
स्मोकी आई लुक की सबसे खास बात ये है कि आप इसे ऑफिस, पार्टी, शादी सीजन हर जगह कैरी कर सकती हैं। आइए जानते हैं स्टेप बाई स्टेप कैसे आंखों को स्मोकी बनाए जो आपको बोल्ड लुक देंगे।
स्टेप-1 : कंसीलर लगाएं
आंखों को पिक्चर परफेक्ट बनाने के लिए सबसे पहले कंसीलर लगाएं। कंसीलर आंखों के डार्क सर्कल को खत्म करने में मदद करेगा।
स्टेप-2: आईलाइनर
कंसीलर के बाद आंखों पर पाउडर लगाएं और फिर आईलाइनर का यूज करें। आप अपनी स्किन टोन और ड्रेस के हिसाब से ब्लैक, ग्रे और ब्राउन कलर का आईलाइनर चूज कर सकती हैं। आप चाहें तो आंखों के बाहरी कॉनर को डार्क शेड्स दे सकती हैं। इसके साथ ही पलको को शॉर्प लुक दे ताकि आपका लुक हॉट और स्टाइलिश लगे।
View this post on Instagram
स्टेप-3 : स्मज और काजल
आईलाइनर सेट करने के बाद आंखों को ब्रेश से हल्का सा मसाज करें इससे स्मज लुक आएगा। इसके बाद बोल्ड काजल लगाएं ताकि आंखों का स्मज उभरकर आए।
View this post on Instagram
स्टेप-4 : आई ब्रो है सबसे ज्यादा जरूरी
स्मोकी आई के लिए सिर्फ आंखें नहीं बल्कि आई ब्रो को हाईलाइट करना बहुत जरूरी है। आई ब्रो को हाईलाइट करने से मेकअप उभरकर सामने आता है।
View this post on Instagram
स्टेप-5 : मस्कारा के कई कोट लगाएं
मस्कारा लगाते वक्त ध्यान रहे कि इसके कम से कम दो से तीन कोट लगाने हैं, इससे आपकी आंखें बोल्ड और डार्क दिखेगी।










