
मेकअप करने के दौरान आप ब्लशर तो जरूर अप्लाई करती होंगी। लेकिन कई बार ब्लशर यूज करने के बाद भी लुक अट्रैक्टिव नहीं लगता है। अच्छे रिजल्ट के लिए जरूरी है कि ब्लशर का सेलेक्शन आप अपनी स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से ही करें, साथ ही इसे सही तरीके से अप्लाई भी करें।
हर स्किन टाइप के लिए एक ब्लशर फॉर्म
ऑयली स्किन – ऑयली स्किन के लिए पावडर फॉर्म ब्लशर बिल्कुल परफेक्ट होते हैं।
ड्राय स्किन – ड्राय स्किन पर लिक्विड फॉर्म ब्लशर यूज करना चाहिए। यह ट्यूब में आता है और थोड़ा चिपचिपा होता है। इसे अप्लाई करते समय ब्लेंडिंग पर ध्यान देना जरूरी है।
कॉम्बिनेशन स्किन – नार्मल या कॉम्बिनेशन टाइप की स्किन पर केक या क्रीम बेस ब्लशर लगा सकती हैं। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।
स्किन टोन-ब्लशर कलर
फेयर स्किन – फेयर स्किन वाली महिलाएं लाइट कलर ब्लशर जैसे-सॉफ्ट पिंक या पीच शेड्स वाले ब्लशर का यूज कर सकती हैं।
मीडियम स्किन – अगर आपका स्किन कलर मीडियम है तो मेकअप को परफेक्ट बनाने के लिए आप रिच पिंक, डीप पीच और वॉर्म शेड्स वाले ब्लशर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
डस्की स्किन – डस्की स्किन पर कोरल पिंक, डार्क ब्राउन, ब्रॉन्ज और गोल्ड कलर ब्लशर सूट करते हैं।
डार्क स्किन – वॉर्म ब्राउन, डीप फुशिया और ऑरेंज शेड्स ब्लशर डार्क स्किन के लिए परफेक्ट होते हैं।
ब्लशर लगाने के स्टेप्स में पहले फाउंडेशन से बेस तैयार कर लें फिर बाद में ब्लशर का यूज करना चाहिए। पहले ब्रश पर ब्लशर लगाएं और गालों पर लगाने से पहले इसे अपने हाथ पर हल्का सा रब कर लें। फिर इसे गालों पर लगाएं। ऐसा करने से ब्रश पर लगा एक्सट्रा ब्लशर हाथों पर रह जाएगा और गाल पर ब्लशर ब्लेंडिंग करने में आसानी होगी। ब्लशर लगाने के बाद इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लशर हमेशा बहार की तरफ, गाल से कान की तरफ लगाएं।
इन बातों का रखें ख्याल
- ब्लशर सिर्फ गालों को हाइलाइट करने के लिए यूज किया जाता है, लेकिन ज्यादा डार्क ब्लशर अप्लाई ना करें।
- ब्लशर लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी का ब्रश यूज करें, तभी यह अच्छी से ब्लेंड होगा।
- ब्लशर यूज करने के बाद इसके ऊपर हाइलाइटर जरूर लगाएं। सिर्फ ब्लशर यूज करने से आपका चेहरा फ्लैट नजर आ सकता है।










