आज के समय में लड़कियां ज्वैलरी से ज्यादा अपने आई मेकअप का खयाल रखती हैं। ड्रेस के साथ ज्वैलरी नहीं पहनना चलता है पर आई मेकअप अच्छा और अट्रेक्टिव होना चाहिए।
कजरारी आंखों से अलग आज कल की लड़कियां और वर्किंग वुमन को कलर आई मेकअप भाता है।
ब्लू, पिंक, ग्रीन, मेहरून, सी ग्रीन, मैटेलिक लाइनर और मस्करा आजकल काफी चलन में है।
कलर लाइनर और मस्कार को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।
लाइनर या मसकारे की जगह डार्क मेहरून कलर के आई शेड से भी आप एक खूबसूरत आई मेकअप कर सकती हैं।
पीकॉक ब्लू कलर से भी आप अपनी आंखों को बोल्ड और स्मोकी लुक दे सकती हैं। नाइट पार्टीज के लिए इस तरह का आई मेकअप परफेक्ट आइडिया हो सकता है।
इस आई मेकअप में आंखों को अलग और अट्रेक्टिव दिखाने के लिए अर्थी मैट रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है। जो वैडिंग पार्टी आई मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प है।
पर्पल कलर आई मेकअप एक मूड चेंजर का काम कर सकता है। डे लुक और बीच लुक के लिए ये आई मेकअप अच्छा विकल्प है।










