Home Beauty Makeup 4 मैजिकल मस्कारा समर के लिए

4 मैजिकल मस्कारा समर के लिए

इन दिनों गर्मी काफी बढ़ गई है। आप और हम मेकअप तो करना चाहते है लेकिन एकदम लाइट। तो आज हम आपको बता रहें समर के टॉप मस्कारा जो आपके लुक को रखेंगे लाइट और साथ में आपको बनाएंगे स्टाइलिश।

1. गर्मियो में आप मैक का मस्कारा ट्राई कर सकती है। जो आपके आइज को देगा डिफरेंट लुक। इसे आपकी हल्की पलकें घनी नजर आएगी। ये मस्कारा काफी लाइट है। जो गर्मी में देगा आपको स्टाइलिश लुक।

2. आप समर में मैबलीन का मस्कारा भी ट्राई कर सकती है। ये आपकी पॉकेट को भी आसानी से सूट करेगा। इसकी कीमत 244 से शुरू हो जाती है। ये काफी लाइट
वेट भी होता है।

3. लोरियल ब्रांड के यूं तो हर प्रोडक्ट काफी अच्छे है। इनके समर प्रोडक्ट गर्मियो के लिए काफी मुफीद होते है। वहीं लोरियल का मस्कारा और आई लाइनर दोनों ही बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप अपनी आइज को एक हॉट लुक देना चाहती है तो ये दोनों एक साथ जरूर ट्राई करें। ये मस्कारा इधर-उधर नहीं फैलता है।

4. वहीं अगर आप वॉटर प्रूफ मस्कारे को ढ़ूंढ रही है तो लैक्मे का मस्कारा आप ट्राई कर सकती है। अगर आप ब्लैक मस्कारे से काफी बोर हो गई है तो आप लेक्मे के कलरफुल मस्कारे को ट्राई करें। ये आपको काफी हॉट लुक देगा।

Previous articleअमेरिकन एक्टर को डेट कर रही है प्रियंका चोपड़ा
Next article5 फोटो- कूल गर्ल ट्रैंड