
त्वचा से भी नाजुक हमारे होंठों को सर्दियों के मौसम में खास देखभाल की जरूरत होती है। जैसे हमारी स्किन और बॉडी सर्दियों के मौसम में ड्राई हो जाती है ठीक वैसे ही होंठ भी होते हैं। इसलिए जरूरी है तो विंटर ड्रायनेस से बचाने के लिए होंठों के लिए एक खास रूटीन को फॉलो किया जाए। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं होंठों की देखभाल (Lip Care) का स्टेप बाय स्टेप तरीका। इसे फॉलो करके आप अपने खूबसूरत होंठों को न सिर्फ विंटर ड्रायनेस (Lip Care Routine) से बचा सकती हैं बल्कि इसे पहले से और भी सुंदर बना सकती हैं।
मॉइश्चराइज़ करना है जरूरी
लिप्स को हेल्दी बनाने के लिए उनको मॉइश्चराइज़ करना बेहद जरूरी है। सर्दियों के मौसम में बॉडी को एक बार मॉइश्चराइज़ करके ग्लोइंग बनाया जा सकता है, लेकिन लिप्स को बार-बार मॉइश्चराइज़ करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले बाम, कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्क्रबिंग
– अक्सर लोगों को लगता है कि स्क्रबिंग सिर्फ चेहरे की होती है लिप्स नहीं। ये एक मिथक है। लिप्स की डेड सेल्स को हटाने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है।
– लिप्स की स्क्रबिंग के लिए आप बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स ट्राई कर सकती हैं।
– आप चाहे तो आधा टीस्पून पिसी हुई शक्कर और ऑलिव ऑयल मिक्स करके घर पर ही स्क्रब बना सकती हैं।
– शक्कर और ऑलिव ऑयल मिक्स को हल्के हाथों से लिप्स पर लगाएं और मालिश करें।
– जब ये पेस्ट पूरी तरह से हट जाए तो लिप्स को गुनगुने पानी से धोएं।
– आखिर में लिप्स पर बाम जरूर लगाएं।
हनी लिप पैक
– चेहरे की तरह की लिप्स को सुंदर बनाने के लिए पैक का इस्तेमाल करें।
– एक टीस्पून हनी में आधा टीस्पून शक्कर डालकर पेस्ट बनाएं।
– इस पेस्ट को ब्रश की मदद से लिप्स पर लगाएं, जब पेस्ट सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
– पैक के बाद लिप्स को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल न भूलें।
नोटः अगर आप सप्ताह में 2 से 3 बार लिप्स की स्क्रबिंग करती हैं तो इससे सर्दियों में आपके होंठ नर्म-मुलायम बने रहेंगे।










