Home Beauty इन 5 आसान तरीकों से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत –...

इन 5 आसान तरीकों से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत – मुलायम हाथ

इन 5 तरीकों से आप भी पा सकती हैं खूबसूरत - मुलायम हाथ
Photo : Tora Chu

जब बात खुद को निखारने, खूबसूरती को बढ़ाने की आती है तो महिलाएं सबसे पहले चेहरे पर ध्यान देती हैं। चेहरे के बाद नंबर आता है बालों का और फिर हाथ-पैरों का। लेकिन ये बात भूल जाती हैं कि चेहरे की तरह ही हाथ-पांव की केयर करना भी जरूरी है। पांव से ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है हाथों की केयर करना।

ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे से ज्यादा हमारे हाथ रोजाना पानी, धूल मिट्टी के संपर्क में आते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं हाथों को खूबसूरत बनाने के कुछ खास टिप्स जिन्हें फॉलो करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

1 रात को सोने से पहले 2 से 3 ड्रॉप एलोवोरे जेल लेकर मसाज करें और बिना धोएं सो जाएं। एक सप्ताह तक ऐसा करने से हाथों की टैनिंग, झुर्रियां खत्म हो जाएगी और स्किन भी सॉफ्ट बनेगी।

2 हाथों को मुलायम बनाए रखने के लिए सोने से पहले हाथों पर पेट्रोलियम जेल लगाएं।

3 सर्दियों के मौसम में अगर आपके हाथ फट जाते हैं तो रात को सोने से मलाई में नींबू की 3-4 बूंदें डालें और हाथों पर मलें। एक सप्ताह तक इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से डेड स्किन से छुटकारा मिल जाएगा और हाथ पहले की तरफ सॉफ्ट हो जाएंगे।

4 सुबह, दिन में या रात में जब भी मौका मिले गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर इसमें हाथों को थोड़ी देर के लिए डूबा कर रखें। 5 से 7 मिनट तक गुनगुने नींबू वाले पानी में हाथ रखने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

5 सप्ताह में एक बार अगर समय मिले तो आधा चम्मच सेंधा नमक, थोड़ा सा ऑलिव ऑइल, थोड़ा सा नींबू के रस का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से हाथों पर कुछ देर मसाज करें और फिर हाथ धो लें। इससे हाथों का दर्द, टैनिंग, झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।

Previous articleLakme Fashion Week 2021: शो स्टॉपर बनीं करीना, सोहा, दिया मिर्जा
Next articleस्किन के लिए क्यों जरूरी है विटामिन-सी
Editor-in-Chief and Founder of CityWomenMagazine.in