Home Beauty Hair Care स्वस्थ मजबूत बाल पाने का रहस्य – डॉ नरेश अरोरा

स्वस्थ मजबूत बाल पाने का रहस्य – डॉ नरेश अरोरा

Hair care tips in hindi
Photo : Pablo Merchán Montes

1. एक चम्मच दही, एक चम्मच आंवला, 1 चम्मच शिकाकाई, आधा चम्मच तुलसी और आधा चम्मच पुदीना, आधा चम्मच मेथी लें और इन्हें सही तरीके से मिलाकार बालों पर लगायें।

2. आप अंडे के सफेद भाग (एल्बुमिन) को अपने शैम्पू के साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं।

3. सही अनुपात में भोजन करने से पर्याप्त विटामिन, खनिज और पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शरीर और दिमाग मजबूत व तंदुरुस्त होता है। सही रूप में खाने से विभिन्न प्रकार के रोगों से बचने और सेहत को होने वाले नुकसानों से बचाव होता है। साथ ही साथ बालों की बनावट को बनाये रखने में मदद मिलती है और स्वस्थ महसूस होता है। हां, यह बिल्कुल सही है कि यदि आपको अच्छे बाल चाहिये तो आपका भोजन भी संतुलित होना चाहिये।

4. अंडे प्रोटीन प्राप्त करने का उच्च दर्जे का स्रोत है, और साथ ही इनमें कई प्रकार के आवश्यक विटामिन व खनिज होते हैं। साथ ही थोड़ी मात्रा में कैलोरी होती है, जो इसे पोषण से भरपूर खाद्य बनाता है। स्वस्थ बालों के लिये अंडे का सफेद भाग खायें। यह रूसी दूर करने और रूखे बालों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। साथ ही इसमें दोमुंहे बालों से लड़ने की भी क्षमता होती है। सेहतमंद खाना खायें, जो विटामिन एच, बी5, विटामिन के, विटामिन बी12 से भरपूर हों।

5. सप्ताह में तीन बार सलाद के साथ अंकुरित अनाज (स्प्राउट) खायें। सलाद में नमक और केचप नहीं होना चाहिये। सलाद लेने के डेढ़ घंटे बाद थोड़ी मात्रा में नींबू का रस और पुदीने की चटनी आपके लिये काफी फायदेमंद होगी।

6. सुबह-सुबह की सैर और व्यायाम विटामिन डी पाने के लिये अच्छा होता है। सुबह के समय टहलने से तनाव मुक्त वातावरण का लाभ लेने में मदद मिलती है। सुबह की सैर से भविष्य में बिना किसी रुकावट के विटामिन डी अवशोषित करने में मदद मिलती है। सूर्य की रोशनी में बहुत कम मात्रा में प्रदूषण को कम किया जा सकता है। विटामिन डी हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के साथ दृढ़ता प्रदान करने में मदद करता है। कैल्शियम की कमी से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। मजबूत तथा घने बालों के लिये अधिक से अधिक विटामिन डी लेने की कोशिश करें।

Previous articleLakme Fashion Week 2021: तापसी पन्नू और दिया मिर्जा ने रैंप पर बिखेरा जलवा
Next articleछोटे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉग हैं सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म